दो मंजिला मकान गिरा, भैंस की मौत, तीन गायों की स्थिति गंभीर
Updated at : 07 Aug 2018 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

मलवे में मां, बेटी व बेटा भी जख्मी अकोढ़ीगोला : प्रखंड क्षेत्र के बलिगांव गांव में सोमवार की सुबह दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा टूट कर गिर गया. जिसके मलबे में मां, बेटा व बेटी फंस गये. जिसे बाद में पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटा कर बाहर निकला. तीनों को जख्मी अवस्था में इलाज […]
विज्ञापन
मलवे में मां, बेटी व बेटा भी जख्मी
अकोढ़ीगोला : प्रखंड क्षेत्र के बलिगांव गांव में सोमवार की सुबह दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा टूट कर गिर गया. जिसके मलबे में मां, बेटा व बेटी फंस गये. जिसे बाद में पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटा कर बाहर निकला. तीनों को जख्मी अवस्था में इलाज के लिए भेजा गया. घर के बाहर बांधे गये मवेशियों पर मलबा गिरने से हताहत हो गये. मलबे में दबने से एक भैंस की मौत हो गयी. तीन गायें भी गंभीर रूप से घायल हो गयी है. जिसकी स्थित चिंताजनक बतायी जाती है. मौके पर पशु चिकित्सकों की एक टीम पहुंच कर इलाज में जुट गयी है. जानकारी के अनुसार, बलिगांव निवासी आसपति ठाकुर अहले सुबह मवेशियों को घर से बाहर निकाल कर दरवाजे पर बांध दिया. अचानक दो मंजिला मकान का ऊपरी हिस्सा भरभरा कर गिरने लगा. जिसमें उनकी पत्नी शिला देवी,
16 वर्षीय बेटी राजुल कुमारी व 14 वर्षीय बेटा मनीष कुमार मलबे में दब गये. मकान गिरने के बाद पहुंचे लोगों ने मलबे को हटा कर तीनों को घायलों को बाहर निकला. जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया. मकान का मलबा गिरने से दरवाजे पर बांधे गये मवेशी इसके चपेट में आ गये. जिसमें एक भैंस की मौत मौके पर ही हो गयी. तीनों गायों को चिंताजनक स्थिति में मलबे से बाहर निकाला गया. मवेशियों का इलाज प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी के देखरेख ने किया जा रहा है. मौके पर बीडीओ कुंदन कुमार व सीओ अंशु कुमार ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया. सीओ ने बताया कि मवेशी की मौत की कारण की पशु चिकित्सक के पुष्टि रिपोर्ट के बाद उसे एसडीएम के माध्यम से डीएम को भेजा जायेगा. रिपोर्ट की स्वीकृति के बाद पशुपालकों को मुआवजा राशि दी जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




