विधायक की पहल पर प्रधान सचिव ने की पुन: पीएचडी को जिम्मेदारी देने की पहल की
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Aug 2018 4:48 AM
सासाराम सदर : नगर पर्षद शहर में जलापूर्ति व्यवस्था एक वर्ष भी नहीं संभाल सकी. इसके पीछे जो कारण हो, लेकिन यह सही है कि शहर में जलापूर्ति व्यवस्था लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचइडी) से नगर पर्षद को हस्तांतरित होने के बाद से परेशानी बढ़ी है. कुछ तो ऐसे मुहल्ले हैं, जहां गर्मी के दिनों में […]
सासाराम सदर : नगर पर्षद शहर में जलापूर्ति व्यवस्था एक वर्ष भी नहीं संभाल सकी. इसके पीछे जो कारण हो, लेकिन यह सही है कि शहर में जलापूर्ति व्यवस्था लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण (पीएचइडी) से नगर पर्षद को हस्तांतरित होने के बाद से परेशानी बढ़ी है. कुछ तो ऐसे मुहल्ले हैं, जहां गर्मी के दिनों में नगर पर्षद को टैंकर से पानी पहुंचाना पड़ा.
तो कुछ ऐसे मुहल्ले हैं, जहां अभी भी जलापूर्ति सुचारु रूप से नहीं हो पा रही है. शहर में बढ़ते पेयजल संकट के मद्देनजर सासाराम विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ अशोक कुमार ने नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव से मुलाकात की और इसके बाद एक फिर से शहर में जलापूर्ति की व्यवस्था पीएचईडी को सौंपने की बात हुई. इस संबंध में विधायक ने राजद नगर इकाई के प्रवक्ता सरोज कुमार ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विधायक से वार्ता के दौरान प्रधान सचिव ने जिलाधिकारी व कार्यपालक पदाधिकारी से पुन: जलापूर्ति व्यवस्था पीएचईडी को सौंपने के लिए कार्रवाई का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










