जयप्रकाश को मिक्सर ग्राइंडर तो मुकेश को मिला मोबाइल फोन

Published at :05 Jun 2018 5:35 AM (IST)
विज्ञापन
जयप्रकाश को मिक्सर ग्राइंडर  तो मुकेश को मिला मोबाइल फोन

नववर्ष उपहार उत्सव के तहत प्रभात खबर ने की उपहारों की बारिश डेहरी कार्यालय : प्रभात खबर द्वारा नव वर्ष उपहार उत्सव 2018 के तहत सोमवार को शहर के ईदगाह मोहल्ला स्थित कार्यालय में उपहारों की बारिश की गयी. जिले के विभिन्न हिस्से से सैकड़ों की संख्या में आये सुधी पाठकों ने उपहार प्राप्त कर […]

विज्ञापन

नववर्ष उपहार उत्सव के तहत प्रभात खबर ने की उपहारों की बारिश

डेहरी कार्यालय : प्रभात खबर द्वारा नव वर्ष उपहार उत्सव 2018 के तहत सोमवार को शहर के ईदगाह मोहल्ला स्थित कार्यालय में उपहारों की बारिश की गयी. जिले के विभिन्न हिस्से से सैकड़ों की संख्या में आये सुधी पाठकों ने उपहार प्राप्त कर कहा कि प्रभात खबर कि इस पहल की जितनी सराहना की जाये कम है. अनुमंडल क्षेत्र के अकोढ़ीगोला प्रखंड के शंकरपुर गांव से आये युवक जय प्रकाश यादव ने जैसे ही अपना कूपन स्क्रेच किया मिक्सर ग्राइंडर उपहार के रूप में पाकर काफी खुश हुए. उन्होंने कहा कि मैं प्रभात खबर अखबार का नियमित पाठक हूं. मेरे घर में मेरे माता-पिता, भाई-बहन भी जब तक इस अखबार को नहीं पढ़ लेते उन्हें चैन नहीं आता.
नासरीगंज प्रखंड के बदला से आये मुकेश कुमार ने अपने कूपन को स्क्रेच करने के साथ मोबाइल फोन पाकर काफी खुश हुए. तिलौथू से आयी मालती देवी व शहर के बारह पत्थर मोहल्ला से आये लव कुश गुप्ता को इनाम में इलेक्ट्रिक आयरन प्राप्त हुआ. तिलौथू की रहने वाली प्रिया देवी व नीरज कुमार मिश्रा, अहरांव गांव के कुमार राजीव रंजन, नासरीगंज के आनंद कुमार व अमियावर के मोहम्मद जियाउल हक ने स्क्रैच कूपन के माध्यम से कैसरोल प्राप्त किया. शहर के चौधरी मोहल्ला के रहनेवाले अंकित कुमार, शिवगंज मोहल्ला के रहनेवाले अब्दुल वाहिद अंसारी, नौहट्टा प्रखंड के बलभद्रपुर के रहनेवाले राकेश कुमार सिंह व डालमियानगर स्थित न्यू सिधौली के रहनेवाले वैभव सिंह को वाटर बोतल इनाम के रूप में मिला.
शहर के न्यू एरिया जोड़ा मंदिर के रहनेवाले रमेश कुमार सिन्हा को फ्राई पैन व दुर्गापुर ग्राम के रहनेवाले बलिराम कुमार को नॉन स्टिक पोर्ट इनाम के रूप में मिला. इसके अलावा सैकड़ों पाठकों को प्लास्टिक की बाल्टी इनाम के रूप में दी गयी. डेहरी कार्यालय में सर्कुलेशन इंचार्ज विकास सिंह, अभिषेक कुमार, दिलीप यादव आदि की देखरेख में सुधी पाठकों के बीच इनामों का वितरण किया गया. इस अवसर पर काफी संख्या में सुधी पाठकों के साथ-साथ शहर के गण्यमान्य लोग भी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन