फुटपाथी दुकानों पर लग रहा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, लोग परेशाान

Published at :05 Jun 2018 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
फुटपाथी दुकानों पर लग रहा असामाजिक तत्वों का जमावड़ा, लोग परेशाान

सासाराम नगर : शहर में काली स्थान से लेकर संत पॉल्स मोड़ तक फुटपाथ के दुकानों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है. इन दुकानों पर टीनएजर्स सुबह से देर शाम तक रहते है. सुबह शाम में खास कर इन दुकानों के पास बाइक खड़ा कर दर्जन भर युवा खड़ा रहते हैं. काेचिंग जानेवाली […]

विज्ञापन
सासाराम नगर : शहर में काली स्थान से लेकर संत पॉल्स मोड़ तक फुटपाथ के दुकानों पर असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग रहा है. इन दुकानों पर टीनएजर्स सुबह से देर शाम तक रहते है. सुबह शाम में खास कर इन दुकानों के पास बाइक खड़ा कर दर्जन भर युवा खड़ा रहते हैं. काेचिंग जानेवाली लड़कियों पर फब्तियां कसना रोजमर्रा की बात हो गयी है. हालांकि, गर्मी की छुट्टी होने के कारण सरकारी व निजी विद्यालय बंद है, फिर भी इन लोगों की दिनचर्या में कोई खास अंतर नहीं पड़ा है.
अपनी पहचान छुपाने की शर्त पर प्रभाकर रोड निवासी एक अभिभावक ने कहा कि इन लोगों के हरकत से अब हमारे जैसे अभिभावक ऊब गये है. इनके हरकतों के वजह से लड़कियां रास्ता बदल कोचिंग आती-जाती है. छह माह पहले डीएसपी व मॉडल थाने में शिकायत दर्ज कराया गया था. उस समय मॉडल थाने की पुलिस बड़ी कार्रवाई कर दुकानों को हटा अवांक्षित तत्वों पर नजर रखना शुरू की थी. लेकिन, मॉडल थानाध्यक्ष के तबादले के बाद पुन: इन लोगों की हरकत शुरू हो गयी. दुकानदारों से बोलने पर भड़क कर झगड़ा करने पर उतारू हो जा रहे है. दुकानदार बोलते है हमलोग अपन ग्राहकों को नहीं बोल सकते है.
वहीं, इस मामले में मॉडल थानाध्यक्ष इरशाद आलम ने कहा कि अब तक एक माह के पहले शिकायत मिली थी. लेकिन, स्कूल बंद होने के कारण कार्रवाई नहीं शुरू की गयी. दुकानों पर इस तरह के तत्वों का जमावड़ा गंभीर मामला है. इसे गंभीरता से लेते हुए सख्त कार्रवाई की जायेगी. इसके विरुद्ध अभियान चला फुटपाथ के दुकानों को हटाया जायेगा
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन