अब योजना पर काम शुरू होते ही याद आने लगीं समस्याएं

Published at :03 Jun 2018 1:39 AM (IST)
विज्ञापन
अब योजना पर काम शुरू होते ही याद आने लगीं समस्याएं

महाजनसंपर्क अभियान में भाजपा की टीम वार्ड 11 व 12 में होनेवाली दिक्कतों से हुई अवगत नेताओं ने कहा-जल्द ही डीएम व नगर विकास मंत्री से होगी बात सासाराम कार्यालय : शेरशाह सूरी मकबरा तालाब का इनलेट नहर अब स्थानीय नेताओं के लिए मुद्दा बनने लगा है. करीब एक वर्ष पहले जब डीएम के नेतृत्व […]

विज्ञापन
महाजनसंपर्क अभियान में भाजपा की टीम वार्ड 11 व 12 में होनेवाली दिक्कतों से हुई अवगत
नेताओं ने कहा-जल्द ही डीएम व नगर विकास मंत्री से होगी बात
सासाराम कार्यालय : शेरशाह सूरी मकबरा तालाब का इनलेट नहर अब स्थानीय नेताओं के लिए मुद्दा बनने लगा है. करीब एक वर्ष पहले जब डीएम के नेतृत्व में इनलेट नहर को भर कर बेदा सोन नहर से तालाब तक पानी पहुंचाने के लिए ह्यूम पाइप का नाली बनाने की योजना बनी थी, तब कोई इसका विरोध करनेवाला नहीं था. योजना की डीपीआर बनी और अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित हुआ तब भी किसी को इससे हानेेवाली समस्या का ध्यान नहीं रहा. जब काम शुरू हो गया और नहर भरा जाने लगा, तब प्रबुद्धजनों की आंखें खुली और उन्हें बरसात में होने वाला जलजमाव दिखने लगा. स्थानीय निवासी हो-हल्ला शुरू किये, तो अब नेता भी उसमें शामिल होने लगे हैं.
अब भी बदला जा सकता है योजना का स्वरूप
हालांकि, अभी बहुत देर नहीं हुई है. योजना का स्वरूप बदला जा सकता है. ह्यूम पाइप की जगह जमीन पर बिना कंक्रीट के नाला का निर्माण करने से जलस्तर पहले की तरह बना रहेगा. नाले की व्यवस्था करने में थोड़ा समय लगेगा जरूर, लेकिन यह जरूरी है. इसके लिए बाद में भी नहर भराई का कार्य हो सकता है. तब तक पूर्ववर्ती व्यवस्था कुछ महीनों की बनी रहे, तो विभाग को कोई परेशानी नहीं होगी. इसके पीछे तर्क भी है कि ड्रेनेज का टेंडर होने के करीब एक वर्ष के बाद शहर में उसका काम शुरू हुआ है. तो इनलेट नहर के कार्य को भी इस बरसात भर टाला जा सकता है.
नहर भरी जाने के बाद होगी जलजमाव की समस्या
शनिवार को भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ विनोद सिंह उज्जैन के नेतृत्व में एक टीम इनलेट नहर भरे जाने से प्रभावित होनेवाले वार्ड 11 व 12 में महा जनसंपर्क चलाया. इसमें लोगों ने इस समस्या से अवगत कराया. जिसके बाद विज्ञप्ति जारी कर नेताओं ने कहा कि इसी नहर के लिए पहले 84 लाख रुपये का नाला बन चुका है. जो अब ध्वस्त हो चुका है. इनलेट नहर भरे जाने से जलस्तर के साथ जलजमाव की समस्या भी उत्पन्न होगी.
इसको लेकर जल्द डीएम से टीम मिलेगी. जरूरत पड़ी तो नगर विकास एवं आवास मंत्री से भी मुलाकात की जायेगी. टीम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष निवेदिता सिंह, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य संतोष पटेल, डॉ उमेश राय, डॉ उमाकांत चतुर्वेदी, नंदजी गुप्ता, नरेंद्र सिंह, नागेंद्र सिंह, मिथिलेश सिंह आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन