एसपी जैन कॉलेज के केंद्राधीक्षक को हटाया

सासाराम कार्यालय : सासाराम के शांति प्रसाद (एसपी) जैन कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुरुचरण सिंह को केंद्राधीक्षक के पद से हटाने के साथ ही मजिस्ट्रेट व चार वीक्षकों को परीक्षा कार्य से निष्कासित कर दिया गया है. […]
सासाराम कार्यालय : सासाराम के शांति प्रसाद (एसपी) जैन कॉलेज में मैट्रिक परीक्षा में हुई गड़बड़ी पर जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ गुरुचरण सिंह को केंद्राधीक्षक के पद से हटाने के साथ ही मजिस्ट्रेट व चार वीक्षकों को परीक्षा कार्य से निष्कासित कर दिया गया है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी महेंद्र पोद्दार ने बताया कि प्रथम पाली में ही द्वितीय पाली के प्रश्नपत्र वितरित करने के मामले में मुख्य परीक्षा नियंत्रक सह डीएम अनिमेष कुमार पराशर ने कॉलेज के प्राचार्य को केंद्राधीक्षक के पद से हटाने का निर्देश जारी किया है.
कॉलेज के राजनीतिशास्त्र के विभागाध्यक्ष डॉ कन्हैया सिंह को केंद्राधीक्षक के पद पर प्रतिनियुक्त किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




