जड़ काट कर हो रहा टंकी का निर्माण शौचालय बनते ही सूख जायेगा वृक्ष
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

पर्यावरण से खिलवाड़. पीपल के वृक्ष के नीचे बनाया जा रहा सार्वजनिक शौचालय फजलगंज में इनलेट नहर के किनारे निर्माण का स्थानीय लाेग कर रहे हैं विरोध पीपल पेड़ के नीचे लोग करते हैं धार्मिक अनुष्ठान सासाराम नगर : नगर पर्षद की ओर से गैस एजेंसी मोड़ फजलगंज स्थित इनलेट नहर के किनारे सार्वजनिक शौचालय […]
विज्ञापन
पर्यावरण से खिलवाड़. पीपल के वृक्ष के नीचे बनाया जा रहा सार्वजनिक शौचालय
फजलगंज में इनलेट नहर के किनारे निर्माण का स्थानीय लाेग कर रहे हैं विरोध
पीपल पेड़ के नीचे लोग करते हैं धार्मिक अनुष्ठान
सासाराम नगर : नगर पर्षद की ओर से गैस एजेंसी मोड़ फजलगंज स्थित इनलेट नहर के किनारे सार्वजनिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है. संवेदक पीपल के एक विशाल वृक्ष के नीचे उसकी जड़ को काट कर शौचालय का टंकी बना रहा है. उक्त वृक्ष का आधा जड़ अर्थमूवर से काट दिया गया है, जिससे पेड़ कभी भी सूख सकता है.
स्थानीय लोगों के विरोध किये जाने के बाद भी संवेदक निर्माण कार्य बंद नहीं कर रहा है. शहर में वैसे भी पेड़ों की संख्या दिनोंदिन
कम होती जा रही है. लगातार विभन्न कार्य को लेकर हरे पेड़ों को काटा जा रहा है. पीपल का पेड़ मानव जीवन के लिए महत्वपूर्ण स्थान रखता है. स्थानीय लोग उक्त पेड़ को वर्षोें से सहेज कर रखे हैं. उक्त पेड़ के नीचे लोग धार्मिक अनुष्ठान करते हैं. लोगों की उस पेड़ से भावनाएं जुड़ी हुई हैं. उक्त स्थल के इर्द-गिर्द सरकार की पर्याप्त भूमि है, लेकिन दबंग संवेदक की जिद के आगे स्थानीय लोग बेबस हैं.
नगर पर्षद शहर में 14 सार्वजनिक शौचालयों का करा रही निर्माण : नगर पर्षद शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 14 सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण करा रहा है, जिसमें तीन शौचालय पुराने जीटी रोड के किनारे बनाये जा रहे हैं. इनमें एक शौचालय निशांत सिनेमा के सामने का निर्माण बंद करा दिया गया है. क्योंकि शौचालय के नीचे पेयजलापूर्ति का मुख्य पाइप है. दूसरा हॉलीडे स्कूल के सामने निर्माण चल रहा है, जो पुराने जीटी रोड के पास है. मार्च में सड़क चौड़ीकरण का कार्य शुरू होनेवाला है और निर्माणाधीन शौचालय चौड़ीकरण के जद में आयेगा, तो निश्चित रूप से उक्त शौचालय को तोड़ना पड़ेगा और सरकारी राशि का दुरुपयोग होगा. तीसरा फजलगंज में बन रहा है. यह भी नियम के अनुरूप नहीं है. इससे नप की लापरवाही सामने आ रही है.
क्या कहते हैं अंचल अधिकारी
जब निर्माण स्थल के इर्द-गिर्द बिहार सरकार की पर्याप्त भूमि है, तो फिर संवेदक के पेड़ काे नुकसान पहुंचा कर निर्माण कार्य करना एक गंभीर मामला है. निर्माण स्थल की तुरंत जांच कर नप को निर्माण कार्य बंद कराने के लिए अधिकारी से बात की जायेगी.
संजय कुमार झा सज्जन, अंचल पदाधिकारी (सासाराम)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










