17 घंटे अंधेरे में रहे जिले के दर्जनों गांव, आक्रोश
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

संझौली : प्रखंड क्षेत्र में लगातार 17 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण प्रखंड के दर्जनों गांव अंधेरे में रहा. मंगलवार शाम लगभग छह बजे से ही सोनी फिटर सहित कई अन्य फिटर से विद्युत आपूर्ति से जुड़े गांवों में रातभर अंधेरा पसरा रहा. दूसरे दिन बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे विद्युत आपूर्ति […]
विज्ञापन
संझौली : प्रखंड क्षेत्र में लगातार 17 घंटे विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण प्रखंड के दर्जनों गांव अंधेरे में रहा. मंगलवार शाम लगभग छह बजे से ही सोनी फिटर सहित कई अन्य फिटर से विद्युत आपूर्ति से जुड़े गांवों में रातभर अंधेरा पसरा रहा. दूसरे दिन बुधवार को सुबह लगभग 11 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सका.
विद्युत आपूर्ति बंद होने से उन विद्यार्थियों को ज्यादा परेशानी हुई जो इंटर की जांच परीक्षा दे रहे हैं. विद्यार्थियों की मानें, तो विद्युत आपूर्ति बंद होने के कारण ढिबरी की रोशनी में पढ़ाई करनी पड़ी. विद्युत कनीय अभियंता सतीश कुमार ने बताया की संझौली विद्युत सब स्टेशन में खराबी आ जाने के कारण विद्युत आपूर्ति बंद करनी पड़ी थी, जो बुधवार सुबह 11 बजे बहाल कर दी गयी है.
बिजली पोल गिरने से परेशानी
इंद्रपुरी. एनएच-टू सी पर स्थित चकन्हां पंचायत के बड़ीहा गांव के समीप लंबी टेलर पर लदे क्रेन मशीन की टक्कर से बिजली की पोल टूट कर धरासायी हो गया, इससे पूरे गांव में अंधेरा छा गया है.
जानकारी के अनुसार, विगत दो दिन पहले इंद्रपुरी से डेहरी की तरफ जा रही लंबी गाड़ी टेलर पर लदा क्रेन मशीन बड़ीहां गांव स्थित सरकारी स्कूल के पास बिजली की तार से टकरा गयी. इससे बिजली की तार-पोल उखड़ कर जमीन पर गिर गया. स्थानीय निवासी पंच आनंद पांडेय, विनय पांडेय, निर्मल पांडेय, सुमंत शर्मा आदि ने बताया कि पोल गिरने से पूरे गांव में अंधेरा छा गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










