150 बालू दुकानों के लिए 27 नवंबर को होगी लॉटरी

Published at :22 Nov 2017 8:03 AM (IST)
विज्ञापन
150 बालू दुकानों के लिए 27 नवंबर को होगी लॉटरी

फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में चार हजार लोगों के भाग्य का होगा फैसला सासाराम सदर : जिले में 150 लाइसेंसी बालू दुकानें खुलनी हैं. इसके लिए प्रशासन ने लॉटरी सिस्टम से लाइसेंस देने का फैसला किया है. 27 नवंबर को शहर के मल्टीपर्पस हॉल में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्रशासन ने इसके लिए […]

विज्ञापन
फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में चार हजार लोगों के भाग्य का होगा फैसला
सासाराम सदर : जिले में 150 लाइसेंसी बालू दुकानें खुलनी हैं. इसके लिए प्रशासन ने लॉटरी सिस्टम से लाइसेंस देने का फैसला किया है. 27 नवंबर को शहर के मल्टीपर्पस हॉल में लॉटरी की प्रक्रिया पूरी की जायेगी. प्रशासन ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है.
करीब 4000 लोगों ने बालू दुकान के लाइसेंस के लिए आवेदन दिया है. इसमें से बड़ी संख्या में आवेदनों के जांच के दौरानही छटने के आसार हैं. अब देखना है कि किन-किन लोगों का भाग्य साथ देता है. कई ऐसे आवेदक हैं, जिन्होंने एक से अधिक आवेदन दिया है. कुछ लोगों ने सिंडिकेट बनाकर दर्जनों आवेदन डाले हैं.
इस संबंध में जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि बालू दुकानों के लाइसेंस के लिए जिले भर से लगभग चार हजार आवेदन पड़े हैं. जिले में 150 बालू की दुकानें खुलनी है. आवेदनों की जांच के लिए 30 सदस्यीय टीम बनाकर खनन विभाग में आवेदनों की जांच करायी जा रहा है. जांच के बाद आगामी 27 नवंबर को शहर के फजलगंज स्थित मल्टीपर्पस हॉल में लाइसेंस देने के लिए लॉटरी होगी.
एक ही परिवार से एक से अधिक आवेदन प्राप्त होने पर आवेदन होंगे रद्द : बालू दुकान लाइसेंस के लिए आवेदन डाले आवेदकों में यदि एक ही परिवार से एक से अधिक आवेदन प्राप्त होता है तो उस आवेदन को रद्द किया जायेगा. जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि जिले के विभिन्न जगहों से शिकायत मिल रही है कि एक ही परिवार के एक से अधिक चार पांच-पांच आवेदन भरे हुए है.
लेकिन, विभाग द्वारा सभी आवेदकों के आवेदन सत्यापन किया जा रहा है. यदि एक ही परिवार से एक से अधिक आवेदन प्राप्त होंगे तो उन्हें रद्द किया जायेगा. साथ ही सत्यापन करने के बाद भी लॉटरी के माध्यम से प्रक्रिया करने पर यदि एक ही परिवार से एक से अधिक आवेदन प्राप्त होता है उन्हें रद्द कर दिया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन