लटक रहा 11 हजार वोल्ट का तार

सासाराम शहर : शहर के मुख्य मार्ग सहित रिहाइशी इलाकों से होकर 11 हजार वोल्ट के तार गुजर रहे हैं. तार अगर 20 से 25 फुट की ऊंचाई से गुजरे तो कोई बात नहीं. लेकिन, जब यहीं तार आपके सिर के चार से पांच फुट ऊपर से गुजरे तो किसी अनहोनी व हादसे की आशंका […]
सासाराम शहर : शहर के मुख्य मार्ग सहित रिहाइशी इलाकों से होकर 11 हजार वोल्ट के तार गुजर रहे हैं. तार अगर 20 से 25 फुट की ऊंचाई से गुजरे तो कोई बात नहीं. लेकिन, जब यहीं तार आपके सिर के चार से पांच फुट ऊपर से गुजरे तो किसी अनहोनी व हादसे की आशंका से भयभीत होना लाजिमी है. शेरशाह मकबरा रोड में बिजली तार इतना नीचे लटक रहा है
कि बड़े वाहनों को इस मार्ग से होकर गुजरने में घंटों का समय लग जाता है. कभी-कभी तो बस व ट्रक में बिजली तार के संपर्क में आते ही तार से चिनगारी निकलने लगती है, तब लोग अपनी जान बचा इधर-उधर भागने लगते है. यह सड़क सबसे प्रसिद्ध व शेरशाह मकबरे तक जाने वाली प्रमुख सड़क है. जहां आये दिन सैकड़ों पर्यटक आते रहते हैं. जब पर्यटक बसें मार्ग में प्रवेश करती है, तब बस कर्मियों द्वारा बांस के सहारे तार को ऊंचा कर पास कराया जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










