छात्र की हत्या का कारण कहीं प्रेम संबंध तो नहीं!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजपुर : हबबुपुर निवासी छात्र अमित सिंह की विगत शनिवार की रात हुई हत्या के मामले में पिता संजय सिंह ने बघैला थाना क्षेत्र के सियांवक निवासी अपने साढू समेत चार लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है. मामले में थानाध्यक्ष शंभु कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मौसा मुन्ना सिंह, उसके पुत्र […]
विज्ञापन
राजपुर : हबबुपुर निवासी छात्र अमित सिंह की विगत शनिवार की रात हुई हत्या के मामले में पिता संजय सिंह ने बघैला थाना क्षेत्र के सियांवक निवासी अपने साढू समेत चार लोगो के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है.
मामले में थानाध्यक्ष शंभु कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के मौसा मुन्ना सिंह, उसके पुत्र रघुनंदन कुमार, नागा सिंह, पत्नी मिरा देवी उर्फ निरा व गांव के सरपंच नीलम देवी के पति संतोष सिंह समेत चार अन्य अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुआ है. मामले में तेजी से जांच जारी है. उन्होंने बताया कि हत्या के कारणों में प्रेम संबंध से भी इंकार नहीं किया जा सकता. प्रारंभिक जांच में शक की सूई लड़की को ले हत्या करने की तरफ भी घुमती हुई नजर आती है.
प्रेम प्रसंग सियांवक के अगल बगल का गांव भी हो सकता है. लेकिन, जब तक नागा सिंह की गिरफ्तारी नहीं हो जाती स्पष्ट रूप से कुछ कहना जल्दबाजी होगी. हत्या कांड में आरोपित मृतक की मौसी मीरा देवी, पुत्र रघुनंदन कुमार व सरपंच पति संतोष सिंह को रविवार की रात में ही पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया था. जिन्हे मंगलवार को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










