भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर लगा भंडारा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सदर प्रखंड के लेवड़ा गांव में आयेाजित हुआ कार्यक्रम सासाराम नगर : सदर प्रखंड के लेवड़ा गांव के मेघड़ापुरी हनुमान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनायी गयी. इस अवसर पर मंदिरों को सजा कर भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की अर्चना की. साथ ही महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की सोहर गाकर खुशी मनायी व सांस्कृतिक […]
विज्ञापन
सदर प्रखंड के लेवड़ा गांव में आयेाजित हुआ कार्यक्रम
सासाराम नगर : सदर प्रखंड के लेवड़ा गांव के मेघड़ापुरी हनुमान मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी मनायी गयी. इस अवसर पर मंदिरों को सजा कर भक्तों ने भगवान श्रीकृष्ण की अर्चना की.
साथ ही महिलाओं ने भगवान श्रीकृष्ण की सोहर गाकर खुशी मनायी व सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ भंडारे का अायोजना किया गया. इसका नेतृत्व श्री पंचदशनाम नागा संन्याशी बाबा बैधनाथ गिरि उर्फ नागा बाबा के तत्वावधान में किया गया. नागा बाबा ने बताया कि प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष भी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण की छठी पर भंडारे का अायोजन किया जाता है.
इसमें दूर-दराज से कई गांव के लोग प्रसाद ग्रहण करते है. कलाकार में बसावन भारती, अमित कुमार यादव, केशव भारती, मनोज पासवान सहित कई कलाकारों ने अपनी कला का जलाव दिखाया. इसको सफल बनाने में हरिहर सिंह, अंजनी कुमार श्रीवास्तव, भोला प्रसाद मेहता, राज नारायण, वीरेंद्र सिंह, साधु सिंह आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










