फाइनल रिहर्सल पूरी, अब जश्न की तैयारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Aug 2017 11:49 AM (IST)
विज्ञापन

डीडीसी ने ली सलामी, कई अधिकारी रहे मौजूद फजलगंज न्यू स्टेडियम में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह सासाराम सदर : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को होने वाले परेड का रविवार को अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. प्रभार डीएम सह उप विकास आयुक्त हाशिम खां ने परेड का निरक्षण किया. परेड सहित झंडात्तोलन का भी सलामी ली […]
विज्ञापन
डीडीसी ने ली सलामी, कई अधिकारी रहे मौजूद
फजलगंज न्यू स्टेडियम में आयोजित होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह
सासाराम सदर : स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) को होने वाले परेड का रविवार को अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया. प्रभार डीएम सह उप विकास आयुक्त हाशिम खां ने परेड का निरक्षण किया. परेड सहित झंडात्तोलन का भी सलामी ली गयी.
उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद कई आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिये. पूर्वाभ्यास में अनुमंडल पदाधिकारी अमरेंद्र कुमार, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक रंजन, उप निर्वाचन पदाधिकारी देवब्रत मिश्र आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान परेड में पांच प्लाटून के जवान शामिल रहे, जिनमें एसएसबी, बीएमपी, सैप, होमगार्ड, बिहार पुलिस, स्काउट गाइड आदि शामिल है.
जानकारी के अनुसार, एक सप्ताह से प्लाटून के जवानों द्वारा पूर्वाभ्यास किया जा रहा था. नियमित रूप से सुबह में परेड में भाग लेकर जवानों ने खूब पसीना बहाया है. जहां जवानों के तरफ से परेड को भव्य और आकर्षक लुक देने के लिए हर संभव प्रयास किया गया. जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशन की मानें, स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बनाने के लिए हर संबंधित अधिकारियों को सभी विभागों की झांकिया सहित स्वच्छता की झांकिया निकालने के लिए निर्देश दिया गया है.
इस दौरान डीडीसी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस ऐतिहासिक होगा. आजादी के जश्न में स्वच्छता भी शामिल रहेगा. आन, बान, शान से तिरंगा फहराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. वहीं, सदर अनुमंडल आलोक रंजन ने कहा कि समारोह में सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है. स्वतंत्रता दिवस के दिन शहर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात रहेंगे. समारोह स्थल से लेकर शहर के मुख्य मार्ग, चौक-चौराहा पर पैनी नजर रहेगी. उपद्रवियों से निबटने के लिए जवानों की तैनाती के साथ वीडियोग्राफी भी करायी जायेगी.
स्वतंत्रता सेनानियों को किया जायेगा सम्मानित
स्वतंत्रता दिवस के समारोह में जिले के विभिन्न प्रखंडों के स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया जायेगा. इस बारे में जिलाधिकारी अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ा जायेगा. समारोह के सारी तैयारियां पूरी हो चुकीं हैं. समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों सहित स्वच्छता अभियान में मृत हुये शिक्षकों व लोगों के परिजनों को सम्मानित किया जायेगा.
मंत्री करेंगे झंडाेत्तोलन
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फजलगंज के न्यू स्टेडियम में आयोजित होगा. इसमें जिले के प्रभारी मंत्री सह कृषी मंत्री डॉ प्रेम कुमार झंडात्तोलन करेंगे. जानकारी के अनुसार, प्रशासनिक स्तर पर समारोह की सारी तैयारी पूरी हो चूकी हैं.
ये मुकाबले होंगे आयोजित
फुटबॉल मैच न्यू स्टेडियम फजलगंज सासाराम-सुबह 11:00 बजे
फैंसी फुटबॉल मैच न्यू स्टेडियम फजलगंज सा-सुबह 4:30बजे
सांस्कृतिक कार्यक्रम न्यू स्टेडियम फजलगंज सा-शाम 7 से रात्री 9:30 बजे तक
व्यवस्था का लिया जायजा
परसथुआ : वैसे तो क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से जश्न-ए- आजादी को यादगार बनाने के लिये तैयारियां चल रही हैं, जिसकी समीक्षा रविवार को जनप्रतिनिधियों व पदाधिकारियों की संयुक्त टीम ने की. इसमें झंडात्तोलन का निर्धारित समय महादलित टोलों में झंडात्तोलन का कार्यक्रम तथा ध्वजारोहण स्थलों पर साफाई की समीक्षा की गयी. जिला पार्षद धनजी शर्मा के नेतृत्व मे कोचस बीडीओ, थानाध्यक्ष रामानुज सिंह, पूर्व मुखिया अरबिंद सिंह, गुपुत शर्मा आदि लोगों ने तैयारियों का जायजा लिया.
जानें, कहां और कब होगा झंडात्तोलन
स्थल समय
जिला जज न्यायलय सासाराम सुबह 8:15 बजे
मुख्य समारोह न्यू स्टेडियम फजलगंजसुबह 9:00 बजे
समाहरणालय में ध्वजारोहणसुबह 9:45 बजे
विकास भवन सासाराम सुबह 9:55 बजे
अनुमण्डल कार्यालय सासारामसुबह 10:05 बजे
अनुमण्डल पुलिस कार्यालय सासारामसुबह 10:10 बजे
पुलिस अधिक्षक कार्यालय डिहरीसुबह 11:00 बजे
पुलिस लाइन डिहरीसुबह 11:30 बजे
महादलित टोला डेहरी हाइस्कूल के समीपसुबह 10:50 बजे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




