बिहार के 26 जिलों में 1129 किमी लंबाई में बनेंगी सड़कें, बरसात के बाद शुरू होगा काम

Updated at : 14 Jul 2022 7:49 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 26 जिलों में 1129 किमी लंबाई में बनेंगी सड़कें, बरसात के बाद शुरू होगा काम

राज्य के 26 जिलों में करीब 1129 किमी लंबाई में ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा. इसको बनाने की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है. बरसात के तुरंत बाद निर्माण कार्य आरंभ होगा. करीब 854.17 करोड़ रुपये की लागत से इनका निर्माण 2024 तक पूरा होने की संभावना है.

विज्ञापन

पटना. राज्य के 26 जिलों में करीब 1129 किमी लंबाई में ग्रामीण सड़कों का निर्माण होगा. इसको बनाने की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है. बरसात के तुरंत बाद निर्माण कार्य आरंभ होगा. करीब 854.17 करोड़ रुपये की लागत से इनका निर्माण 2024 तक पूरा होने की संभावना है.

इन जिलों में चलेगा काम 

इनमें अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, सारण, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, नवादा, पटना, पूर्णिया, रोहतास, सहरसा, समस्तीपुर, सुपौल और वैशाली जिला शामिल हैं. ग्रामीण कार्य विभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

पीएमजीएसवाइ फेज-3 में 117 सड़कों का निर्माण होगा

सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना (पीएमजीएसवाइ) फेज-3 में 117 सड़कों का निर्माण होगा. साथ ही करीब छह छोटे-छोटे पुलों का निर्माण करीब 666 मी लंबाई में होगा. प्रत्येक परियोजना की अधिकतम लागत करीब पांच करोड़ रुपये होगी. इन सभी के निर्माण में 60 फीसदी हिस्सा केंद्र और 40 फीसदी राज्य सरकार खर्च करेगी. साथ ही सड़क बनने के बाद पांच साल तक इन सड़कों का मेंटेनेंस भी किया जायेगा. मेंटेनेंस की जिम्मेदारी निर्माण एजेंसी को दी जायेगी. फिलहाल निर्माण एजेंसी का चयन इ-टेंडर के माध्यम से किया जायेगा. इसकी प्रक्रिया बहुत जल्द शुरू होगी.

28 जिलों में 981 किमी लंबाई में सड़कों को मंजूर

इससे पहले पीएमजीएसवाइ के तीसरे चरण में 28 जिलों में 981 किमी लंबाई में ग्रामीण सड़कों के निर्माण की प्रशासनिक मंजूरी मिल चुकी है. उनका निर्माण भी बरसात के बाद शुरू होगा. करीब 828 करोड़ रुपये लागत से इनका निर्माण 2024 तक पूरा होने की संभावना है.

इन जिलों में बनेगी सड़क

इनमें अररिया, अरवल, औरंगाबाद, बांका, भागलपुर, भोजपुर, बक्सर, दरभंगा, पूर्वी चंपारण, गया, गोपालगंज, जहानाबाद, जमुई, कैमूर, कटिहार, खगड़िया, किशनगंज, लखीसराय, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, पटना, पूर्णिया, रोहतास, समस्तीपुर, शेखपुरा, सीवान, सुपौल और वैशाली जिला शामिल हैं. ग्रामीण कार्यविभाग ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन