Lalu Yadav Health: लालू यादव की सलामती के लिए दुआओं का दौर शुरू, गोपालगंज से पटना तक चल रहा पूजा- पाठ
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Jul 2022 3:39 PM
ऐसी मान्यता है कि मंदिर में पूजा-पाठ करने से माता रानी लालू परिवार के सभी संकट हर लेती हैं. इसी कारण से दो दिनों से यहां पर पूजा पाठ चल रहा है.
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद (RJD Chief Lalu yadav) की सेहत में सुधार के लिए गोपालगंज में उनके पैतृक गांव फुलवरिया और पटना में में पूजा-पाठ और दुआओं का दौर शुरू हो गया है. पैतृक गांव फुलवरिया में लालू प्रसाद की ओर से स्थापित मंदिर में उनके परिवार की ओर से बुधवार को विशेष पूजा-आरती की गई, इसके साथ ही राजधानी पटना में राजद कार्यकर्ताओं ने पूजा पाठ किया और दरगाह शरीफ में चादरपोशी कर दुआएं भी मांगी.
लालू यादव के जल्द स्वस्थ होने के लिए RJD कार्यकर्ताओं ने पटना के शीतला मंदिर में कराया हवन-पूजन. पूरी खबर पढ़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें….https://t.co/YaqRfX3WbR pic.twitter.com/tmCv8ILihI
— Rajesh Kumar Ojha (@RajeshK_Ojha) July 7, 2022
लालू प्रसाद की बीमारी की सूचना मिलने के बाद से ही उनके समर्थक और परिवार के लोग पूजा पाठ में जुट गए हैं. इधर, उनके पैतृक गांव फुलवरिया में सन्नाटा पसरा हुआ है. ग्रामीण अपने नेता के शीघ्र स्वस्थ्य होने को लेकर उनके द्वारा बनाये गए मंदिर में ही पूजा पाठ कर रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब भी लालू प्रसाद या उनके बेटे घर आते हैं, तो पंच मंदिर में विशेष पूजा करते हैं. ऐसी मान्यता है कि मंदिर में पूजा-पाठ करने से माता रानी लालू परिवार के सभी संकट हर लेती हैं. इसी कारण से दो दिनों से यहां पर पूजा पाठ चल रहा है. इधर, पटना के शीतला मन्दिर में भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के शीघ्र स्वस्थय होने को लेकर पूजा पाठ का दौर चल रहा है. राजद कार्यकर्ताओं एवं नेताओं की ओर से माता शीतला मंदिर के प्रांगण में हवन और पूजा पाठ किया जा रहा है ताकि वह जल्दी से जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










