Live Updates

Lalu Yadav Health News Live: लालू यादव के शरीर में नहीं हो रही मूवमेंट, राबड़ी बोलीं दुआ कीजिए

Updated:
विज्ञापन

Lalu Yadav Health News Live Update: लालू यादव की खराब तबीयत के कारण उन्हें पटना से दिल्ली लेकर जाया गया हैं. जहां एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

लालू की तबीयत के बारे में तेजप्रताप ने दी जानकारी

लालू की तबीयत के बारे में तेजप्रताप ने कहा है कि ‘हालात नॉर्मल नहीं है, इलाज शुरु हो चुका है’ बॉडी लॉक जैसी कोई बात नहीं है.

केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय लालू का हाल जानने पहुंचे एम्स

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) जाकर लालू प्रसाद के स्वास्थ्य की जानकारी ली. वहां उपस्थिति डॉक्टरों से उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया. इस दौरान उन्होंने उनके परिवार के लोगों से भी बातचीत की और हरसंभव मदद का आश्वासन भी दिया.

लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हो रही पूजा

पटना के कई मंदिरों में लालू यादव के बेहतर स्वास्थ्य के लिए हो रही पूजा. जल्द स्वस्थ होने को लेकर राजद कार्यकर्ता कर रहे महा आरती.

लालू यादव की आज होगी जांच 

दिल्ली एम्स में डॉक्टरों द्वारा लालू यादव की तमाम जांचें की जाएगी. जिसके बाद रिपोर्ट आने के बाद ही डॉक्टर आगे के इलाज के लिए कोई फैसला लेंगे.

शरीर में कोई मूवमेंट नहीं

डॉक्टर का कहना है की लालू यादव के शरीर में कोई मूवमेंट नहीं हो पा रहा है. एक तरह से उनका शरीर लॉक हो गया है.

क्रेटनिन 4 से बढ़कर हुआ 6

लालू यादव का क्रेटनिन 4 से बढ़कर 6 के ऊपर हो गया था. चेस्ट में भी परेशानी हो रही थी. दवाओं का डोज ज्यादा हो जाने से उन्हें बेचैनी ही थी. साथ ही उन्हें बुखार भी था.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola