राजद कार्यकारणी: कांग्रेस के बिना विपक्ष सम्भव नहीं, बोले तेजस्वी यादव- बिहार आज बेरोजगारी का केंद्र

Updated at : 10 Feb 2022 3:07 PM (IST)
विज्ञापन
राजद कार्यकारणी: कांग्रेस के बिना विपक्ष सम्भव नहीं, बोले तेजस्वी यादव- बिहार आज बेरोजगारी का केंद्र

कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्र में कांग्रेस के साथ हैं.

विज्ञापन

पटना. राजद विधायक दल के नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि कांग्रेस के बिना देश में विपक्ष सम्भव नहीं है. कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि राजद राष्ट्रीय मुद्दों पर केंद्र में कांग्रेस के साथ हैं. बिहार में भी कांग्रेस को साथ देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अगर सत्ता में आना है तो उसे क्षेत्रीय दलों को ड्राइविंग सीट पर रखना होगा.

रोजगार सबसे बड़ा मुद्दा

बेरोजगारी के मुद्दे पर तेजस्वी यादव ने कहा कि देश में आज बेरोजगारी सबसे बड़ा मुद्दा है. बिहार आज बेरोजगारी का केंद्र बन गया है. नीतीश जी 19 लाख रोजगार कब दे रहे हैं? बेरोजगार युवा नौकरी के लिए सड़क पर हैं. सरकार उनपर लाठियां चला रही हैं. महंगाई और बेरोजगारी से पूरा देश परेशान है.

पार्टी सबकी है

राजद कार्यकारिणी की बैठक को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि पार्टी है तो हम हैं और आप हैं. अब सभी की जिम्मेदारी फिक्स होना चाहिए. सोने से पहले विधायक सोचें कि आज वो जनता के लिए क्या किये हैं. कोई कार्यकर्ता को अब तक टिकट नहीं मिला है तो आगे जरुर मिलेगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव की तैयारी अभी से शुरू कर दें.

नीतीश कुमार पर साधा निशाना

तेजस्वी ने जातीय जनगणना को लेकर सीएम नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि समाजवादी का चोला पहनकर आप समाजवादी नहीं हो जाएंगे. तेजस्वी ने कहा कि विधानसभा से दो बार प्रस्ताव पारित होने के बाद ऑल पार्टी मीटिंग की क्या जरूरत है. उन्होंने कहा कि जब प्रस्ताव पारित हो रहा था तो उस समय बीजेपी के लोग भी सदन में मौजूद थे.

विशेष राज्य के दर्जे पर हो रहा तमाशा

तेजस्वी यादव ने जदयू की स्वेच्छिक सहयोग राशि संग्रहण अभियान को लेकर नीतीश कुमार पर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जेडीयू ने 15 दिन में ही सौ करोड़ रुपया जमा कर लिए. बिहार के सभी अधिकारियों को पैसा देने को कहा गया है. तीसरे नंबर की पार्टी को जनता इतना पैसा कहां से देगी. बीडीओ से लेकर सभी अधिकारियों का पैसा बांध दिया गया है. वहीं उन्होंने कहा कि विशेष राज्य के दर्जे के नाम पर सिर्फ तमाशा हो रहा है. केन्द्र और राज्य में उनकी ही सरकार है फिर क्यों नहीं मिल रहा है विशेष राज्य का दर्जा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन