बिहार नगर निकाय : मेयर चुनाव के लिए आरक्षण की सूची जारी, जानें कितने पद किसके लिए हैं आरक्षित

बिहार में शुक्रवार को नगरपालिका चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने का रास्ता साफ हो गया है. महापौर आरक्षण अधिसूचना के मुताबिक पटना नगर निगम में 2017 की तरह महिला अनारक्षित कोटि का आरक्षण बरकरार रखा गया है.
बिहार राज्य निर्वाचन आयोग ने गुरुवार को सभी नगर निगमों के महापौर और उप महापौर के पदों की आरक्षण की सूची जारी कर दी है. इसके साथ ही शुक्रवार को नगरपालिका चुनाव के लिए अधिसूचना जारी करने का रास्ता साफ हो गया है. महापौर आरक्षण अधिसूचना के मुताबिक पटना नगर निगम में 2017 की तरह महिला अनारक्षित कोटि का आरक्षण बरकरार रखा गया है.
19 नगर निगमों में नौ जगहों पर महिला और उप महापौर महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है. जबकि अनुसूचित जाति के लिए गया नगर निगम और समस्तीपुर नगर निगम में महापौर और उप महापौर का पद आरक्षित किया गया है. अति पिछड़ा वर्ग के लिए महापौर के तीन पद आरक्षित किये गये हैं. इनमें बिहारशरीफ, भागलपुर और मुजफ्फरपुर की महापौर व उप महापौर पद के लिए पटना नगर निगम, भागलपुर और मुजफ्फरपुर नगर निगम के पद आरक्षित किये गये हैं.
-
आरा – अनारक्षित – महिला
-
कटिहार – अनारक्षित – महिला
-
गया – एससी – महिला और पुरुष कोई भी
-
छपरा – अनारक्षित- महिला और पुरुष कोई भी
-
दरभंगा – अनारक्षित – महिला
-
पटना – अनारक्षित – महिला
-
पूर्णिया – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
बेगूसराय – अनारक्षित – महिला
-
बेतिया – अनारक्षित – महिला
-
बिहारशरीफ – अति पिछड़ा वर्ग – महिला और पुरुष कोई भी
-
भागलपुर – अति पिछड़ा वर्ग – महिला
-
मुंगेर – अनारक्षित -महिला और पुरुष कोई भी
-
मुजफ्फरपुर – अति पिछड़ा वर्ग – महिला और पुरुष कोई भी
-
मधुबनी – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
मोतिहारी – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
समस्तीपुर – एससी – महिला
-
सहरसा – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
सासाराम – अनारक्षित – महिला
-
सीतामढ़ी – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
आरा, गया, छपरा, दरभंगा, पटना, भागलपुर ओर मुजफ्फरपुर में मेयर का पद 2017 के अनुसार यथावत ही रह गया है. इन जगहों पर 2027 के नगरपालिका चुनाव में आरक्षण बदलेगा.
-
आरा – अनारक्षित – महिला
-
कटिहार – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
गया – एससी – महिला
-
छपरा – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
दरभंगा – अनारक्षित – महिला
-
पटना – अति पिछड़ा वर्ग – महिला
-
पूर्णिया – अनारक्षित – महिला
-
बेगूसराय – अनारक्षित – महिला
-
बेतिया – अनारक्षित – महिला
-
बिहारशरीफ – अनारक्षित – महिला
-
भागलपुर – अति पिछड़ा वर्ग – महिला और पुरुष कोई भी
-
मुंगेर – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
मुजफ्फरपुर – अति पिछड़ा वर्ग – महिला और पुरुष कोई भी
-
मधुबनी – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
मोतिहारी – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
समस्तीपुर – एससी – महिला और पुरुष कोई भी
-
सहरसा – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
सासाराम – अनारक्षित – महिला
-
सीतामढ़ी – अनारक्षित – महिला और पुरुष कोई भी
-
अनारक्षित महिला में किसी भी कोटि की महिला उम्मीदवार हो सकती है.
-
अनारक्षित अन्य में किसी भी कोटि के महिला या पुरुष उम्मीदवार हो सकेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Anand Shekhar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










