ePaper

गांधी जयंती पर हुआ रिकार्ड टीकाकरण, पटना जिला बना देश में नंबर वन

Updated at : 02 Oct 2021 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
गांधी जयंती पर हुआ रिकार्ड टीकाकरण, पटना जिला बना देश में नंबर वन

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पटना जिले ने टीकाकरण का नया रिकार्ड बनाया है. पटना जिला शनिवार को पूरे देश में सबसे अधिक टीकारण करनेवाला जिला बन गया. पटना जिले में शनिवार को कुल 1,84273 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया.

विज्ञापन

पटना. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पटना जिले ने टीकाकरण का नया रिकार्ड बनाया है. पटना जिला शनिवार को पूरे देश में सबसे अधिक टीकारण करनेवाला जिला बन गया. पटना जिले में शनिवार को कुल 1,84273 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया.

पटना जिला प्रशासन के अनुसार तक पटना जिले में कुल 50 लाख लोगों का टीकाकरण हो चुका है. पूरे भारत में किसी जिले में अब तक इतनी बड़ी संख्या में वैक्सीनेशन नहीं हुआ है. इस प्रकार पटना जिला आज के वैक्सीनेशन के मामले में पूरे देश का नंबर वन जिला बना है.

पटना जिला ने अब तक 50 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन किया है. इस दृष्टि से पटना जिला 50 लाख से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन करने वाला बिहार का पहला तथा देश का नौवां जिला बना है.

यद्यपि टीकाकरण अभियान के प्रारंभिक चरण से ही पटना जिले ने बिहार में पहला स्थान बनाये रखा है, जो लगातार कायम है. देश स्तर पर क्रमश: मुंबई ,बेंगलुरु ,पुणे ,कोलकाता, थाणे ,अहमदाबाद, चेन्नई ,नॉर्थ 24 परगना ,पटना है.

गांधी जयंती पर बिहार स्वास्थ्य विभाग ने मेगा टीकाकरण को लेकर पुख्ता तैयारी की थी. पटना के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, रेफरल अस्पताल, जिला अस्पताल एवं सब सेंटर पर गांधी जयंती के अवसर पर टीकाकरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया.

आज मौसम खराब होने के बावजूद सुबह से ही लोगों की भीड़ टीकाकरण केंद्रों पर दिखी. बिहार में सबसे अधिक टीकाकरण करने वाला पटना जिला है. इसके अलावा टीकाकरण के मामले में देश के टॉप 10 शहरों में भी पटना शामिल.

Posted by Ashish Jha

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन