ePaper

बिहार के 2 पर्यटन स्थलों को मिला बेस्ट हेरिटेज सिटी अवार्ड,इंजीनियरिंग का नायाब नमूना और प्राचीन भारत की धरोहर

Updated at : 10 Mar 2023 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
बिहार के 2 पर्यटन स्थलों को मिला बेस्ट हेरिटेज सिटी अवार्ड,इंजीनियरिंग का नायाब नमूना और प्राचीन भारत की धरोहर

बिहार की ओर से पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने यह अवार्ड केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के हाथों से लिया. बिहार के प्राचीन नगर राजगीर और नालंदा देश-विदेश के पर्यटकों को खूब लुभाते हैं.

विज्ञापन

बिहार के दो महत्वपूर्ण ऐतिहासिक पर्यटन स्थल राजगीर और नालंदा को भारत सरकार ने बेस्ट हेरिटेज अवार्ड से नवाजा है. बिहार की ओर से पर्यटन विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने यह अवार्ड केंद्रीय संस्कृति एवं संसदीय कार्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के हाथों से लिया. बिहार के प्राचीन नगर राजगीर और नालंदा देश-विदेश के पर्यटकों को खूब लुभाते हैं.

इंजीनियरिग का नायाब नमूना साइक्लोपियन वाल

राजगीर की साइक्लोपियन वाल दुनिया की नजरों से ओझल ढाई हजार साल पुरानी इंजीनियरिग का नायाब नमूना है. यह दीवार राजगीर की पंच पहाड़ियों को जोड़ती है. मगध साम्राज्य की सुरक्षा प्राचीर अब सायक्लोपियन वाल के नाम से जानी जाती है. यह दीवार इतनी पुरानी है कि इसे विश्व धरोहर में शामिल किए जाने की मुहिम भी शुरू हो चुकी है. दीवार को मजबूत करने के लिए अंतराल पर गढ़ बनाए गए थे. पाली ग्रंथों के अनुसार किलाबन्द शहर में प्रवेश करने के लिए 32 बड़े द्वार और 64 छोटे थे. रत्नागिरी पहाड़ी के साथ चल रही इस प्राचीन विशाल दीवार का काफी हिस्सा अभी भी वहां है, जो पहाड़ी के आधार से ढाल की ओर शुरू होता है.

प्राचीन भारत की धरोहर नालंदा विश्वविद्यालय 

वहीं ,नालंदा विश्वविद्यालय जो कि यूनेस्किो की विश्व धरोहर की सूची में शामिल है को भी देखने देश-विदेश के पर्यटक आते हैं. नालंदा यूनिवर्सिटी प्राचीन भारत की एक धरोहर है जिसे जहांगीर खिलजी ने जला डाला था. जिस वजह से यह विश्वविद्यालय एक खंडहर में तब्दील हो गया था. लेकिन अब नालंदा विश्वविद्यालय का एक बार फिर से निर्माण हो रहा है और अब यह एक बार फिर से अपने पुराने रंग में आ जाएगा. नालंदा विश्वविद्यालय ने भारत को कई विद्वान दिए हैं. इन्हीं सब विशेषताओं को देखते हुए हेरिटेज सिटी अवार्ड के लिए चयन किया गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन