ePaper

अब 24 कोच के साथ दौड़ेगी भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्रियों को होगी सहूलियत…

Updated at : 29 Jun 2024 10:30 AM (IST)
विज्ञापन
railway update bihar

अब 24 कोच के साथ दौड़ेगी भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस, यात्रियों को होगी सहूलियत…

Railway Update: भागलपुर से दानापुर के बीच चल रही ट्रेन संख्या 13401/02 भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब तक 22 कोच के साथ चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 जून से 24 कोच के साथ चलेगी. रेलवे द्वारा इस ट्रेन में दो कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है.

विज्ञापन

Railway Update: भागलपुर से दानापुर के बीच चल रही ट्रेन संख्या 13401/02 भागलपुर-दानापुर-भागलपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस से सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है. अब उनको सीट के लिए ज्यादा जद्दोजहद नहीं करना पड़ेगा. यानी अब यात्रियों की भीड़ घट जाएगी और सभी यात्री आरामदायक यात्रा कर सकेंगे.

अब 22 नहीं 24 कोच के साथ चलेगी इंटरसिटी एक्सप्रेस

अब तक 22 कोच के साथ चल रही इंटरसिटी एक्सप्रेस 30 जून से 24 कोच के साथ चलेगी. रेलवे द्वारा इस ट्रेन में दो कोच बढ़ाने का निर्णय लिया गया है. रविवार से अप और डाउन मार्ग में 24 कोच के साथ ही इंटरसिटी एक्सप्रेस का परिचालन किया जाएगा.

बता दें कि रेलवे ने इंटरसिटी में एसी-थ्री के एक कोच को बढ़ाया दिया है. साथ ही जनरल चेयर कार का भी एक कोच को बढ़ाया गया है, कल से जनरल चेयर कार के पांच कोच हो जाएंगे. जिसके बाद यात्रियों को यात्रा करने के दौरान कठिनाइयों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

जनरल चेयर कार कोच में यात्री आराम से सफर कर सकते है. कोचों बढ़ने के कारण ट्रेन में सीटों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो जाएगी, ऐसे में यात्रियों को काफी सहूलियत होगी. दरअसल, भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी में पहले एसी कोच के नाम पर एक चेयरकार कोच लगा रहता था. यात्रियों की डिमांड पर दो एसी थ्री टायर का कोच जोड़ा गया था. अब इंटरसिटी में फिर से कोचों की संख्या बढ़ाने का निर्णय रेलवे द्वारा लिया गया है.

सुबह में पटना के लिए पहली ट्रेन

भागलपुर-दानापुर इंटरसिटी एक्सप्रेस यात्रियों की पसंदीदा ट्रेनों में से एक मानी जाती है. राज्य की राजधानी पटना जाने के लिए इंटरसिटी ही जमालपुर जंक्शन से पहली ट्रेन है. इसी वजह से इस ट्रेन से सफर करने वाले लोगों की संख्या ज्यादा रहती है. अप और डाउन मार्ग में इंटरसिटी का परिचालन समय पर होता है. बहुत कम बार ऐसा देखा गया है कि ये ट्रेन देरी की हो. इसलिए यात्रियों की यह भरोसेमंद ट्रेनों में से एक है.

ऐसे में भागलपुर-जमालपुर-किऊल रूट के यात्री इस ट्रेन से सफर करना पसंद करते हैं. अब ट्रेन में कोचों की संख्या बढ़ने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी. नए कोच समायोजन को लेकर पूर्व रेलवे की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है.

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

भोपाल से शुरू हुई पत्रकारिता की यात्रा ने बंसल न्यूज (MP/CG) और दैनिक जागरण जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अनुभव लेते हुए अब प्रभात खबर डिजिटल तक का मुकाम तय किया है. वर्तमान में पटना में कार्यरत हूं और बिहार की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को करीब से समझने का प्रयास कर रहा हूं. गौतम बुद्ध, चाणक्य और आर्यभट की धरती से होने का गर्व है. देश-विदेश की घटनाओं, बिहार की राजनीति, और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि रखता हूं. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स के साथ प्रयोग करना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन