ePaper

नित्यानंद राय के कहने पर उखाड़ दी थी तीन किमी रेल पटरी, अटल सरकार के खिलाफ किया था भाजपा विधायक ने उपद्रव

Updated at : 26 Jun 2022 4:43 PM (IST)
विज्ञापन
नित्यानंद राय के कहने पर उखाड़ दी थी तीन किमी रेल पटरी, अटल सरकार के खिलाफ किया था भाजपा विधायक ने उपद्रव

एक ओर जहां भाजपा नेता उपद्रवियों को जेहादी और आतंकवादी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हाजीपुर के भाजपा विधायक का कहना है कि सरकार की नीतियों के खिलाफ ऐसे उग्र प्रदर्शन होते रहे हैं और उन्होंने भी केंद्र सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

हाजीपुर. मोदी सरकार की अग्निपथ नीति के खिलाफ हुए उग्र प्रदर्शन को लेकर चल रही बहस के बीच हाजीपुर के भाजपा विधायक ने एक विवादित बयान दिया है. एक ओर जहां भाजपा नेता उपद्रवियों को जेहादी और आतंकवादी बता रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हाजीपुर के भाजपा विधायक का कहना है कि सरकार की नीतियों के खिलाफ ऐसे उग्र प्रदर्शन होते रहे हैं और उन्होंने भी केंद्र सरकार के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किया है.

विधायक अवधेश कुमार सिंह का दावा

जब उपद्रवियों के आजीवन सरकारी नौकरी से वंचित करने की बात हो रही है, ऐसे में बिहार के ही एक भाजपा विधायक का यह कहना है कि वो पुराने उपद्रवी हैं, यह बेहद चौंकाने वाला है. हाजीपुर से भाजपा के विधायक अवधेश कुमार सिंह ने दावा किया है कि उन्होंने कई साल पहले सरकार के फैसले का विरोध करते हुए लगभग 3 किलोमीटर लंबी रेलवे ट्रैक उखाड़ दी थी.

तीन किलोमीटर तक रेलवे लाइन उखाड़ दिया

भाजपा विधायक अवधेश कुमार सिंह ने न केवल खुद के उपद्रवी होने का दावा किया,बल्कि उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें ऐसा करने के लिए किसने उकसाया था. अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि उन्होंने हाजीपुर पूर्व माध्यम रेलवे के जोनल कार्यालय के लिए अपने नेता नित्यानंद राय के कहने पर तीन किलोमीटर तक रेलवे लाइन उखाड़ दिया था.

रेल मंत्री के खिलाफ था गुस्सा 

उन्होंने कहा कि साल 1998-99 में राजग की सरकार थी. अटल बिहारी वाजपेयी जी उसका नेतृत्व कर रहे थे, लेकिन जब ममता बनर्जी रेल मंत्री बनी तो वो इस कार्यालय को कोलकाता ले जा रही थी. सरकार अपनी जगह है, लेकिन क्षेत्र अपनी जगह. हमलोगों ने नित्यानंद राय के कहने पर हिंसक और उग्र प्रदर्शन किया और तीन मीटर तक रेलवे लाइन उखाड़ दिया था.

…तो मिटने के लिए तैयार रहिए

जब बात हक़ और अधिकार की हो और आप अगर एक होकर संगठित नहीं रहिएगा, शिक्षित नहीं रहियेगा, तो मिटने के लिए तैयार रहिए. भाजपा विधायक अवधेश कुमार सिंह ने यह बयान उस वक्त दिया है, जब सेना बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गयी अग्निपथ योजना को लेकर देश का माहौल गर्म है.

विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी

दरअसल, पिछले दिनों सेना बहाली के लिए केंद्र सरकार द्वारा लागू की गयी अग्निपथ योजना को लेकर छात्रों ने जमकर विरोध किया था. इस दौरान उपद्रवियों ने कई ट्रेनों को आग के हवाले कर दिया था. इसकी जांच अभी पूरी भी नहीं हुई है कि भाजपा विधायक अवधेश कुमार सिंह ने विवादित बयान देकर सनसनी फैला दी है.

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन