Rail Accident: गया से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त, ट्रेन के 2 डिब्बे इंजन से हुए अलग
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Dec 2022 6:27 PM
Rail Accident: गया से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन के दो डिब्बे इंजन से अलग हो गए. ये हादसा गया दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रोहतास जिले में हुआ है.
Rail Accident: गया से दिल्ली जा रही महाबोधि एक्सप्रेस दुर्घटनाग्रस्त हो गयी है. बताया जा रहा है कि चलती ट्रेन के दो डिब्बे इंजन से अलग हो गए. ये हादसा गया दीनदयाल उपाध्याय रेलखंड पर रोहतास जिले में हुआ है. रेल कर्मचारियों के अनुसार ट्रेन सामान्य रुप से जा रही थी. तभी अचानक सासाराम और करबंदिया स्टेशन के बीच इंजन से दो बोगियां अलग हो गयी. घटना से ट्रेन में सवार यात्रियों की सांसे अटक गयी. हालांकि घटना में किसी के विशेष रुप से घायल होने की सूचना नहीं है. घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए. थोड़ी देर बाद बोगियों को फिर से इंजन के साथ जोड़कर रवाना किया गया.
खबर अपडेट होगी…
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










