केरल में हादसे में युवक की मौत पर गोढियारी में पसरा मातम

भवानीपुर नगर पंचायत के गोढियारी वार्ड 4 की घटना
प्रतिनिधि, भवानीपुर. भवानीपुर नगर पंचायत के गोढियारी वार्ड 4 के एक मजदूर की मौत केरल में काम करने के दौरान मशीन में फंसकर हो गयी. मृतक बिपिन मंडल (30) गोढियारी निवासी शंकर मंडल का पुत्र था. मृतक के परिजनों ने बताया कि बिपिन मंडल एक महीने पूर्व ही अपने घर से केरल गया था. परिजनों ने बताया कि जिस कंपनी में बिपिन की मौत मशीन में फंसने से हुई है वह उस कंपनी में पिछले पांच वर्षों से काम करता था. मृतक के पिता शंकर मंडल ने बताया कि बिपिन के साथ ही गांव के और भी युवक उसी कंपनी में काम करते हैं. बिपिन के साथ काम करनेवाले युवकों ने उन्हें फोन पर बताया कि बिपिन काम करने के दौरान मशीन में फंस गया और मशीन में दबने से उसकी मौत हो गयी. बिपिन के मौत की खबर सुनते ही उसके घर में कोहराम मच गया. मृतक बिपिन की तीन पुत्री और एक पुत्र हैं. परिजनों ने बताया कि घर के सभी परिवार का भार अकेले बिपिन के ऊपर ही था. घटना की जानकारी मिलने के बाद से मृतक की पत्नी सविता देवी बेसुध बनी हुई है, जबकि घर के सभी लोगों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










