शिव मंदिर की स्थापना को ले निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

Updated:
विज्ञापन
शिव मंदिर की स्थापना को ले निकाली गयी भव्य कलश यात्रा

शिवमंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन

पूर्णिया. शहर से सटे सिकंदरपुर स्थित बरहरी गांव में शिवमंदिर निर्माण एवं प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी.कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं व युवतियों ने भाग लिया. गाजे-बाजे के साथ निकली कलश शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा लगाये गये बोलबम के नारों से वातावरण भक्तिमय बन गया. इस मौके पर भीषण गर्मी को देखते हुए गुजराने वाली सड़क पर भाजपा नेता विजय राय की ओर से शीतलपेयजल की व्यवस्था की गयी थी. कलश यात्रा उथरी पोखरिया समेत आस पास के गांवों का भ्रमण करते हुए बड़हरी पहुंची जहां पूजन अनुष्ठान के लिए कलश के जल रखे गये. स्थापना अनुष्ठान का संचालन बाहर से बुलाए गये विद्वान पंडितों के सानिध्य में मंत्रोच्चारण के बीच किया जाना है. भाजपा ओबीसी के प्रदेश प्रवक्ता सह शिवमंदिर कमेटी के संयोजक विजय राय इस आध्यात्मिक आयोजन का संयोजन कर रहे थे. संयोजक श्री राय ने बताया कि शहर से सटे इस गांव में शिव मंदिर को लेकर अजीब आस्था का माहौल बना हुआ है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में हरिओम साह, संजय साह, मनोज साह, रंजीत राय, विद्यानंद साह,अमित कुमार, मोनू कुमार, अरविंद कुशवाहा,शंकर कुशवाहा, संतोष राय, दिलीप सिंह,मोनू कुमार आदि सक्रिय बताए गये जबकि बरहरी समेत आसपास के लोगों का भरपूर सहयोग रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन