टेबल टेनिस प्रतियोगिता के विजेताओं को किया पुरस्कृत

जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी ने
पूर्णिया. जिले के महात्मा गांधी इनडोर स्टेडियम में जिला टेबल टेनिस संघ द्वारा आयोजित जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया. इस प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों 11, 13, 15, 17, 19 वर्ष एवं ओपन कैटेगरी में पुरुष और महिला वर्ग में मुकाबले आयोजित किए गए. टूर्नामेंट का सफल संचालन स्वरूप दास, तुहीन घोषाल, अनिल पंडित एवं सचिव अक्षय सिंह द्वारा किया गया. प्रतियोगिता की व्यवस्था और देखरेख संघ के संरक्षक डॉ. राजन आनंद एवं प्रदीप मित्रूका ने की. इस अवसर पर अररिया टेबल टेनिस संघ के उपाध्यक्ष एवं आमंत्रित अतिथि चंदन ठाकुर टूर्नामेंट में उपस्थित रहे. बतौर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता सह जिला खेल पदाधिकारी डेजी रानी ने खिलाड़ियों के बीच पुरस्कार वितरण किया. उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए पूर्णिया में शीघ्र ही एक आधुनिक खेल परिसर के विकास किये जाने का आश्वासन भी दिया. फोटो -26 पूर्णिया 10- विजेता खिलाड़ी को सम्मानित करतीं खेल पदाधिकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




