मंडी में चीनी के भाव गिरे, खुदरा बाजार में अब भी 70 रुपये किलो

Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। जानिए आज जूट, मक्का और अन्य अनाज के ताजा भाव क्या हैं।

विज्ञापन

Purnia Gulabbagh Mandi Rate : पूर्णिया में एशिया की प्रसिद्ध गुलाबबाग जूट व गल्ला मंडी में मंगलवार को जूट और मक्का की आवक और बिकवाली मजबूत रही. हालांकि, दोनों जिंसों के भाव में खास उतार-चढ़ाव नहीं हुआ. वहीं किराना मंडी में चीनी की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई. मंडी में चीनी का भाव 6500 रुपये प्रति क्विंटल से घटकर 6100 से 6200 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया है. इसके बावजूद खुदरा बाजार में चीनी 70 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

जूट और मक्का की आवक रही मजबूत.

मंगलवार को मंडी में जूट और मक्का की आवक दमदार रही. बिकवाली भी मजबूत रहने से मंडी में चहल-पहल बनी रही. जूट का भाव 11,000 से 11,800 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा. वहीं मक्का 2,350 से 2,530 रुपये प्रति क्विंटल तक बिका.

मंडी में प्रमुख जिंसों के भाव.

गुलाबबाग मंडी के भाव

प्रति क्विंटल भाव (रुपये में)

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,350₹2,530
जूट₹11,000₹11,800
गेहूं₹2,650₹2,750
चावल मंसूरी₹3,250₹3,425
चावल अरवा (मोटा)₹3,050₹3,250
चावल बासमती₹12,500₹13,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹5,550₹6,750
दाल चना₹5,550₹6,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500
चीनी₹6,100₹6,200

खास बात: मंडी में चीनी का भाव ₹6,100–6,200 प्रति क्विंटल रहा, जबकि खुदरा बाजार में करीब ₹70 प्रति किलो बिक रही है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन