पूर्णिया में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बाधित, सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक कटौती
न्यू सिपाही टोला स्थित विद्युत फीडर | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया में ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के कारण आज सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित इलाकों की पूरी सूची यहाँ देखें।
पूर्णिया : ईद मिलाद-उन-नबी के जुलूस को लेकर आज 26 अगस्त को पूर्णिया शहर के कई इलाकों में करीब पांच घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. शहरी क्षेत्र के सहायक विद्युत अभियंता रोहित कौशिक ने बताया कि सुरक्षा एवं आवश्यक व्यवस्था के तहत सुबह 10 बजे से दोपहर करीब 3 बजे तक जरूरत के अनुसार बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी.
आपके शहर में
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
रंगभूमि, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, गिरिजा चौक, मजिस्ट्रेट कॉलोनी, आस्था मंदिर, आरएन साव चौक, बस स्टैंड, वी-मार्ट, भट्टा बाजार, लखन चौक, रजनी चौक, जिला स्कूल, खजांची थाना, बड़ी मस्जिद लाइन बाजार, शिव मंदिर, जीएमसीएच, आदित्य विजन और पंचमुखी मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी.
उपभोक्ताओं से आवश्यक तैयारी की अपील
विद्युत विभाग ने संबंधित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से बिजली बाधित रहने की अवधि को ध्यान में रखते हुए आवश्यक प्रबंध पहले से कर लेने की अपील की है. विभाग के अनुसार, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए विद्युत आपूर्ति जरूरत के अनुसार नियंत्रित की जाएगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए