सर्दी-खांसी और वायरल फीवर के बढ़े मामले, जीएमसीएच पूर्णिया में चिकित्सकों की तैनाती
पूर्णिया स्थित जीएमसीएच | Prabhat Khabar Network
पूर्णिया के GMCH में सर्दी, खांसी और वायरल फीवर के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने विभिन्न विभागों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की तैनाती की है।
पूर्णिया : मौसम में बदलाव के बीच जिले में सर्दी, खांसी, वायरल फीवर और अन्य संक्रमण के मामले बढ़ने लगे हैं. इसे देखते हुए राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसीएच), पूर्णिया प्रशासन ने ओपीडी में चिकित्सकों की विशेष तैनाती की है. खासकर बच्चों में बढ़ रही स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को लेकर पीडियाट्रिक्स विभाग में तीन शिशु रोग विशेषज्ञ चिकित्सकों की ड्यूटी लगायी गयी है.
आपके शहर में
बच्चों के इलाज को लेकर विशेष सतर्कता
बुधवार को पीडियाट्रिक्स विभाग में डॉ. अनिमेश कुमार, डॉ. साकिब अहमद और डॉ. सौरभ कुमार मरीजों को देखेंगे. वहीं, संक्रमण और सर्दी-खांसी से जुड़ी समस्याओं को देखते हुए ईएनटी विभाग में भी तीन चिकित्सकों की तैनाती रहेगी. ईएनटी में डॉ. संजीव, डॉ. गोपाल झा और डॉ. एचके. शर्मा ओपीडी में मौजूद रहेंगे.
इन विभागों में भी उपलब्ध रहेंगे चिकित्सक
गायनी विभाग में डॉ. शिवप्रिया और डॉ. पी. प्रभा, मेडिसिन में डॉ. मुजतबा अशरफ, सर्जरी में डॉ. मीरा कुमारी, ऑर्थोपेडिक में डॉ. सीके. दास, स्किन में डॉ. भवेश रजक, आंख विभाग में डॉ. सबा परवीन, दंत विभाग में डॉ. रंजना गुप्ता और मानसिक रोग विभाग में डॉ. नायाब अंजुम मरीजों को देखेंगे.
सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी
जीएमसीएच पूर्णिया में ओपीडी का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और शाम 4 बजे से 6 बजे तक है. मरीजों का रजिस्ट्रेशन सुबह 8:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक तथा शाम 3:30 बजे से 5:30 बजे तक होगा. मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने मौसम और संक्रमण की स्थिति को देखते हुए मरीजों को आवश्यक सावधानी बरतने की सलाह दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए