सीनेट के बाद अब स्थापना दिवस की तैयारी में जुटेगा पूर्णिया विवि
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 03 Feb 2026 5:52 PM
सीनेट की बैठक
पूर्णिया. सीनेट की बैठक संपन्न होने के बाद अब स्थापना दिवस की तैयारी में पूर्णिया विवि जुटेगा. अगले महीने पूर्णिया विवि की स्थापना का आठ साल पूरा हो जायेगा. हर साल की तरह इस बार भी स्थापना दिवस समारोह को यादगार बनाया जायेगा. इसकी शुरुआत स्मारिका के लिए लेखों के संग्रह से होगी. पूर्णिया विवि के संदर्भ में आमतौर पर स्मारिका दर्पण की तरह काम करती है. इसमें बेबाक रचनाओं को भी प्रमुखता से जगह दी जाती है. छात्र-छात्राएं भी स्मारिका के माध्यम से अपने मन की बात रख पाते हैं. जानकारी के अनुसार, जल्द ही विवि प्रशासन की ओर से स्मारिका समेत विविध समितियों का गठन किया जायेगा जिसके साथ ही विधिवत तैयारी का दौर शुरू हो जायेगा. अंतर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता भी अपने अंतिम दौर में पहुंच गयी है. परंपरा के मुताबिक सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को स्थापना दिवस समारोह में ही पुरस्कृत किया जायेगा. सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए भी छात्र-छात्राएं पुरस्कृत किये जाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










