सुबह में मतदान में तेजी, दोपहर में धीमा, फिर पकड़ी रफ्तार

रूपौली विधानसभा उपचुनाव
पूर्णिया. रूपौली विधानसभा के उपचुनाव में बुधवार को सुबह में मतदान में काफी तेजी देखने को मिली. हालांकि दोपहर के वक्त मतदान में कमी आयी. हालांकि इसके बाद मतदान ने फिर रफ्तार पकड़ ली. जिला नियंत्रण कक्ष में वरीय उप समाहर्ता सह नोडल पदाधिकारी अभिषेक रंजन , वरीय उपसमाहर्ता डेजी रानी तथा स्वाति कुमारी और प्रतिनियुक्त पदाधिकारी एवं कर्मियों द्वारा रुपौली 2024 की विभिन्न गतिविधियों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा था. 11 बजे तक 18.48 फीसदी, एक बजे तक 39.36 प्रतिशत, 3 बजे तक 42.19 प्रतिशत और 5 बजे तक 51.14 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










