छात्र की मौत से मातम में डूबा दुर्गापुर गांव

भवानीपुर
भवानीपुर. बीते सोमवार की सुबह बिजली करंट लगने से छात्र सत्यम कुमार की असामयिक मौत से पूरा परिवार सदमे में बना हुआ है . मृतक छात्र सत्यम कुमार की मां मुन्नी कुमारी बदहवास है . वहीं उसके दिव्यांग पिता का हाल बेहाल है . परिजनों के करुण विलाप से समूचा माहौल गमगीन बना हुआ है. दुर्गापुर गांव के दर्जनों लोगों ने बताया कि मृतक छात्र सत्यम कुमार काफी मेहनती और मेधावी छात्र था. सोमवार की सुबह ट्यूशन से वापस लौटने के बाद घर मे ही करंट लगने से उसकी मौत हो गयी थी. मृतक छात्र सत्यम कुमार के पिता श्रवण कुमार आगामी 12 तारीख को अपना कृत्रिम पैर लगवाने के लिए जानेवाले थे. परंतु सोमवार को अचानक पुत्र की आकस्मिक मौत हो गयी . है . फोटो-10 पूर्णिया 9- विलाप करते परिजन.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










