बिहार मंत्रिमंडल में वैश्य समाज को मिले उचित प्रतिनिधित्व : अनिल

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
बिहार मंत्रिमंडल में वैश्य समाज को मिले उचित प्रतिनिधित्व : अनिल

कसबा

विज्ञापन

कसबा (पूर्णिया). अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश महामंत्री संगठन एवं प्रभारी पूर्णिया, कोशी एवं भागलपुर प्रमंडल के अनिल कुमार साहा ने केंद्र व राज्य सरकार के शीर्ष नेताओं से मांग की है कि परिवारवाद से ऊपर उठ कर और दागियों को दरकिनार कर स्वच्छ छवि , ईमानदार व्यक्तित्व वाले को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाये. ऐसे मंत्रिमंडल से बिहार की जनता को सुशासन का आभास होगा . श्री साहा ने अपने वक्तव्य में साफ किया कि वैश्य को बिहार में उनका उचित हक उनको मिलना चाहिए. वैश्यों की संख्या 27 से 33 प्रतिशत है. वैश्य समाज को मंत्रिमंडल में उचित प्रतिनिधित्व देने पर बल दिया.विगत चार माह के कामकाज की समीक्षा पर भी बल दिया. बिहार में अपराध की हालिया घटनाओं पर चिंता जतायी. नौकरशाही पर लगाम लगाने पर बल दिया.

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन