शहरी विकास को मिलेगी नयी दिशा : पल्लवी गुप्ता

पूर्णिया नगर निगम
पूर्णिया. पूर्णिया नगर निगम की उप महापौर सह प्रदेश भाजपा नेत्री पल्लवी गुप्ता एवं प्रदेश भाजपा नेता अरविंद कुमार उर्फ भोला साह ने बिहार सरकार के नव नियुक्त नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें मंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी. साथ ही इस मंत्रिमंडल गठन के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी को भी श्रीमती गुप्ता ने धन्यवाद दिया.इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि श्री मिश्रा के नेतृत्व में बिहार में नगर विकास, स्वच्छता, आधारभूत संरचना एवं शहरी सुविधाओं के क्षेत्र में नई गति आएगी. उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य सरकार के मार्गदर्शन में नगर निकायों को और अधिक सशक्त बनाया जाएगा तथा आम जनता को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी. उप महापौर श्रीमती गुप्ता ने पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के विकास, सड़क, जल निकासी, स्वच्छता, आवास एवं निगम के मौलिक सुधार संबंधी विभिन्न मुद्दों पर भी मंत्री से सकारात्मक चर्चा की. मंत्री ने भी पूर्णिया के विकास हेतु हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरुण कुमार
अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










