PURNIA : जमीन बंटवारे को तैयार नहीं होने पर दो बेटों ने पिता पर किया तलवार से हमला
Author :AMIT KUMAR SINH
Published by :AMIT KUMAR SINH
Updated at :13 May 2026 10:27 AM
विज्ञापन

पूर्णिया के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत पोखरिया वीरपुर लोखरा में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही पिता और दो अन्य भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया.
विज्ञापन
पूर्णिया से विकास वर्मा की रिपोर्ट :
पूर्णिया के मुफस्सिल थानाक्षेत्र अंतर्गत पोखरिया वीरपुर लोखरा में जमीन बंटवारे के विवाद को लेकर दो सगे भाइयों ने मिलकर अपने ही पिता और दो अन्य भाइयों पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हिंसक झड़प में पिता और दो भाई गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज जीएमसीएच पूर्णिया ने चल रहा है. यह घटना आज सुबह की है. घटना की जानकारी देते हुए घायल मो. अफरोज नदाब ने बताया कि मुझे व मेरे पिता तैयब नदाब और भाई मो. सद्दाम नदाब को उनके ही बड़े भाई बड़े भाई सुभान नदाब व मंझले भाई मो. फिरोज नदाब ने बेहरमी से मारपीट कर घायल कर दिया. उन्होंने बताया कि उनके पिता को लाठी डंडे से मारपीट करते हुए तलवार से जान से मारने की कोशिश की. घायल अफरोज ने बताया कि काफी समय से जमीन के बंटवारे को लेकर परिवार में अनबन चल रही थी. आरोपी दोनों भाई लगातार जमीन के हिस्से की मांग कर रहे थे, जिसे लेकर पिता फिलहाल सहमत नहीं थे. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों आरोपियों ने आपा खो दिया और घर में ही तांडव शुरू कर दिया. आरोपियों ने अपने पिता पर तलवार से हमला कर उन्हें जान से मारने की कोशिश की. जब बीच-बचाव करने के लिए अन्य दो सगे भाई आगे आए तो आरोपियों ने उन्हें भी लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया.शोर सुनकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठा हुए, जिसके बाद सभी घायलों को जीएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है. पिता की हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर ने एक्सरे जांच के लिए कहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










