शॉट सर्किट से आग लगने से दो घर जलकर खाक, लाखों का नुकसान

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 07 Oct 2024 6:44 PM

विज्ञापन

बीती रात 11 बजे के आसपास कोशीशरण देवोत्तर पंचायत वार्ड नं 2 में शॉट सर्किट से घर में आग लग गई.

विज्ञापन

बनमनखी. बीती रात 11 बजे के आसपास कोशीशरण देवोत्तर पंचायत वार्ड नं 2 में शॉट सर्किट से घर में आग लग गई. वार्ड नं 2 के वार्ड सदस्य पति बिजेंद्र चौधरी ने बताया कि वार्ड नं 2 सीता चौधरी के घर में रात में शॉट सर्किट से आग लगने से अफरातफरी मच गई. घर में सोए परिवार किसी तरह जान बचा कर घर से भागे नहीं तो घटना घट सकती थी. ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया. घर में रखे बर्तन,अनाज कपड़ा आदि सभी चीजें जलकर खाक हो गयीं अंचलाधिकारी अजय कुमार रंजन ने बताया कि आग लगने की खबर पर कर्मचारी को भेजा गया है .रिपोर्ट मिलने के उपरांत 7 हजार रुपए नगद और 5 हजार रुपए बर्तन, अनाज आदि के लिए तत्काल दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन