बाइक सवार दो युवकों ने नाबालिग लड़की का किया अपहरण, मामला दर्ज
बाबत नाबालिग की मां ने आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज करवाया
बड़हरा कोठी. बड़हरा थाना क्षेत्र से सहरसा जिला के बाइक सवार दो युवकों ने 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को जबरन उठाकर ले जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस बाबत नाबालिग की मां ने आवेदन देकर अपहरण का मामला दर्ज करवाया है. नाबालिग की मां ने बताया है कि छह फरवरी की संध्या 5.25 बजे मेरी नाबालिग पुत्री बड़हरा बाजार से घर आ रही थी. ठीक घर के सामने किराना दुकान के पास पहले से बाइक लगाकर सहरसा के बटराहा दुर्गास्थान निवासी सुमित कुमार पिता बबलू साह व सहरसा के सौरबाजार थानाक्षेत्र निवासी सुजीत कुमार पिता रामबालक साह घात लगाकर खड़े थे. दोनों जबरन मेरी पुत्री को बाइक के बीच में लेकर फरार हो गये. जबतक लोगों ने बताया तबतक बाइक फरार हो गया था. संदीप किराना स्टोर में लगा सीसीटीवी कैमरा में देखा तो दोनों जबरन मेरी पुत्री का अपहरण करते देखा गया. नाबालिग की मां द्वारा थाना में दिये आवेदन में दोनों युवकों का मोबाइल नंबर भी अंकित किया गया है. साथ ही दोनों लड़कों एवं पुत्री का फोटो एवं पेन ड्राइव में सीसीटीवी फुटेज भी संलग्न किया गया है. इस संबंध में पूछे जाने पर बड़हरा थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में मामला दर्ज कर लिया गया है. उद्भेदन के लिए टीम का गठन कर छापेमारी की जा रही है. स्थानीय लोग इस मामले को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देख रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










