गुलाबबाग व मरंगा में सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत, अन्य गंभीर
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 6:36 PM
गुलाबबाग व मरंगा में सड़क हादसे
– मुआवजे के सवाल पर गुलाबबाग के जीरोमाइल गोलंबर को किया ठप – एनएच 31 व एनएच 57 पर लगी वाहनों की कतार पूर्णिया. गुलाबबाग व मरंगा में अलग-अलग सड़क हादसे में दो बाइक सवार की मौत हो गयी. एक बाइक पर सवार दो लोगों में एक की मौत गुलाबबाग के जीरो माइल के पास हुई, जिसमें मृतक के परिजनों ने घंटों सड़क जाम कर दिया. इतना ही नहीं लोगों ने सड़क पर शव को रख कर टायर में आग लगा कर मुआवजे के लिए विरोध प्रदर्शन किया. सदर पुलिस के हस्तक्षेप के बाद भी परिजन शव को उठाने के लिए तैयार नहीं हुए. इस दौरान गुलाबबाग से कसबा, दालकोला एवं आसपास रोड पर वाहनों की लंबी कतार लग गयी. सदर एसडीपीओ के पहुंचने के बाद मृतक के परिजनों को समझाबुझा कर जाम को तोड़ा गया. इसके बाद पुलिस बल ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. मृतक में कसबा थाना क्षेत्र के फतेहपुर साह टोला निवासी मो कादीर( 45 ), जबकि दूसरा बाइक सवार मो बेचन 35 वर्ष को इलाज के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतक एवं घायल मंगलवार की सुबह दोनों बाइक से मजदूरी के लिए गुलाबबाग मंडी जा रहे थे. इसी दौरान जीरोमाइल के पास 12 चक्का ट्रक की चपेट में आने के बाद एक मजदूर की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी,जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद भाग रहे ट्रक को स्थानीय लोगों ने खदेड़ कर पकड़ लिया और सदर पुलिस के हवाले कर दिया.घटना के संबंध में थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने बताया कि मृतक मो कादिर के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.दूसरी घटना मरंगा थाना क्षेत्र के मरंगा चौक के पास हुई. जहां तेज रफ्तार के ट्रक की चपेट में आने से एक बाइक सवार की मौत हो गयी. मृतक कटिहार जिले के समेली का श्रवण कुमार (24) बताया गया है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. फोटो. 5 पूर्णिया 28- जाम कर रहे लोगों को समझाते पुलिस अधिकारी
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










