संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन
संस्मरण दिवस पर शहीद जवानों को दी गयी श्रद्धांजलि

पुलिस लाइन में मंगलवार को संस्मरण दिवस के मौके पर डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल, एसपी स्वीटी सहरावत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन

पूर्णिया. पुलिस लाइन में मंगलवार को संस्मरण दिवस के मौके पर डीआइजी प्रमोद कुमार मंडल, एसपी स्वीटी सहरावत सहित अन्य पुलिस पदाधिकारियों ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी. श्रद्धांजलि के मौके पर इस वर्ष पूर्णिया जिला बल के शहीद चालक हवलदार स्वर्गीय मिथिलेश कुमार के परिजन को सम्मानित किया गया. इसके बाद देश की रक्षा के लिए शहीद हुए सभी जवानों को याद किया और दो मिनट मौन रखकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया गया. इस मौके पर एएसपी आलोक रंजन, ट्रैफिक डीएसपी कौशल किशोर कमल, साइबर डीएसपी चंदन कुमार ठाकुर समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अरुण कुमार

लेखक के बारे में

By अरुण कुमार

अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन