जीएलएम कॉलेज में वसंतोत्सव पर ठुमरी व चैती ने घोली मिठास
Published by : Abhishek Bhaskar Updated At : 28 Feb 2026 6:58 PM
गोरेलाल मेहता काॅलेज परिसर
बनमनखी. गोरेलाल मेहता काॅलेज परिसर में वसन्तोत्सव पर रंग-गुलाल उड़े और संगीत गोष्ठी हुई .इसमें प्रसिद्ध संगीतकार पंडित कृष्णवल्लभ शर्मा के साथ नगर के कई कलाकारों ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियां दीं. क्षेत्र की प्रमुख गायिका और काॅलेज की पूर्व छात्रा खुशबू ने स्वागत गीत से गोष्ठी का शुभारंभ किया. शास्त्रीय संगीत के प्रतिनिधि राजवीर सिंह ने ठुमरी ””””रंगी सारी गुलाबी चुनरिया रे”””” की शानदार प्रस्तुति दी. काॅलेज की सांस्कृतिक सचिव भूमिका भास्कर ने ””””कान्हा खेले होरी”””” तथा मीसा ने राग यमन में तीन ताल एवं बड़ा तथा छोटा खयाल प्रस्तुत किया. जिया ने एक सुन्दर भजन सुनाया. अंत में पण्डित कृष्णवल्लभ शर्मा ने एक चैती गाकर गोष्ठी का समापन किया. गोष्ठी में नगर के अग्रणी संगीतवेत्ता कालीचरण कण्ठ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे. उन्होंने बताया कि आज काॅलेज के 70 साल के इतिहास में पहली बार होली के मौके पर संगीतगोष्ठी का आयोजन देखने को मिला.काॅलेज के प्रधानाचार्य डाॅ. प्रमोद भारतीय ने बताया कि अगले सत्र में अन्य विषयों के साथ संगीत विषय भी प्रवेश के लिये उपलब्ध रहेगा. काॅलेज के प्रधान सहायक बाबुल कुमार शर्मा ,पूर्व छात्रा रफअत , डाॅ. गिरिधारी हाजरा, डाॅ. रमीज़ अहमद, डाॅ. कौशल किशोर प्रसाद, डाॅ. चन्द्रभूषण, डाॅ. रणविजय कुमार, डाॅ. शारदा वन्दना, डाॅ. चान्दनी कुमारी, डाॅ. आनन्द सागर, डाॅ. अभिषेक आनन्द, डाॅ. प्रणव प्रशान्त, डाॅ. काजल कुमारी, डाॅ. अंकिता आनन्द, डाॅ. अर्पिता राय, डाॅ. प्रिया कुमारी, डाॅ. गुड्डू कुमार, सुबोध कुमार साह, जीवछ कुमार, किशोर कुमार, अमरेन्द्र कुमार मेहता, अमर कुमार, प्रभाष कुमार, मुकेश राम, मुकेश कुमार, नागेन्द्र कुमार आदि उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










