अवैध खनन को ले पकड़े गये तीन वाहन, जुर्माना

पूर्णिया
पूर्णिया. जिला प्रशासन के निर्देशों के आलोक में अवैध खनन एवं अवैध परिवहन के मामले में 02 ट्रक एवं 01 ट्रैक्टर को पकड़ा गया. इन वाहनों को अवैध खनन एवं लघु खनिज के अवैध परिवहन करते पकड़ा गया है. इसके लिए दोनों पर कुल 1लाख 17 हजार दण्ड की राशि अधिरोपित की गई है. यह कार्रवाई पूर्णिया के खान निरीक्षक द्वारा की गई. इससे पहले टीम द्वारा डगरूआ, गुलाबबाग, मरंगा क्षेत्र में छापेमारी की गयी. छापामारी के दौरान बिहार खनिज समानुदान अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण निवारण नियमावली 2019 एवं यथा संसोधित नियमावली, 2024 के उलंघन को लेकर यह कार्रवाई की गई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अखिलेश चंद्रा
अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










