फारबिसगंज मॉब लिंचिंग मामले की हो न्यायिक जांच : कांग्रेस

Updated:
विज्ञापन
फारबिसगंज मॉब लिंचिंग मामले की हो न्यायिक जांच : कांग्रेस

पूर्णिया

विज्ञापन

पूर्णिया. कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता जयवर्धन सिंह ने फारबिसगंज में हुई गला रेत हत्या की घटना पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है. उन्होंने कहा है कि फारबिसगंज की यह घटना न केवल दिल दहलाने वाली है, बल्कि यह बिहार में कानून-व्यवस्था की पूरी तरह से हो चूक विफलता का प्रमाण भी है. कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की है कि इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच हो और उन पुलिस अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई की जाए जिनकी लापरवाही के कारण यह मॉब लिंचिंग हुई. श्री सिंह ने कहा है कि जब सरेआम एक व्यक्ति दूसरे का गला काट देता है और उसके बाद भीड़ खुद न्याय करने पर उतारू हो जाती है तो स्पष्ट है कि राज्य में अब कानून का राज नहीं बल्कि जंगलराज लौट आया है. यहां जारी एक बयान में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता ने कहा है कि यह घटना नीतीश सरकार की दोहरी नाकामी है. पहली यह कि अपराधी बेखौफ होकर हत्या कर रहे हैं, और दूसरी यह कि जनता का पुलिस और न्यायपालिका से भरोसा इस कदर उठ गया है कि वे खुद कानून हाथ में ले रही है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब पुलिस मौजूद थी, तो भीड़ ने आरोपी को पीट-पीटकर मार कैसे डाला? उन्होंने जनता से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए कहा कि हिंसा का जवाब हिंसा नहीं हो सकता, इससे समाज में अराजकता फैलती है.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन