बारिश के आफत से अभी राहत की गुंजाइश नहीं, अबतक 35 मिमी बारिश

Updated:
विज्ञापन
बारिश के आफत से अभी राहत की गुंजाइश नहीं, अबतक 35 मिमी बारिश

तेज हवा और बारिश के आफत से अभी राहत की गुंजाइश नहीं. एक बार फिर से बारिश के साथ हवा की तेज रफ्तार मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं.

विज्ञापन

पूर्णिया. तेज हवा और बारिश के आफत से अभी राहत की गुंजाइश नहीं. एक बार फिर से बारिश के साथ हवा की तेज रफ्तार मुश्किलें बढ़ाने वाली हैं. मौसम विभाग के मुताबिक अगले 72 घंटों तक धूल भरी आंधी के साथ झमाझम बारिश की संभावना बनी हुई है. इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है और सतर्क रहने की अपील की है. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स की मानें तो मंगलवार 28 अप्रैल से 03 मई तक लगातार तेज हवा के साथ बारिश होगी, जबकि बीच में धूल भरी आंधी भी चल सकती है. इस बीच सोमवार को पिछले 24 घंटे में 35 मिमी बारिश रिकाॅर्ड की गयी है. सोमवार को पूर्णिया में मौसम का अधिकतम तापमान 25.5 एवं न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान इंडेक्स में 28, 29 एवं 30 अप्रैल तक येलो अलर्ट का संकेत दिया गया है. इसके बाद कोई चेतावनी अभी जारी नहीं की गयी है, जबकि 03 मई तक लगातार बारिश के आसार बताए गये हैं. मौसम विभाग के अनुसार, पूर्णिया और आसपास के इलाकों में मौसम का उतार-चढ़ाव जारी रहेगा जबकि कई इलाकों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना है.

विज्ञापन
अखिलेश चंद्रा

लेखक के बारे में

By अखिलेश चंद्रा

अखिलेश चंद्रा प्रिंट माध्यम में 30 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन