बिशनपुर के पंचायत सरकार भवन में चोरी

Updated at : 15 Jul 2024 6:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिशनपुर के पंचायत सरकार भवन में चोरी

धमदाहा थानाक्षेत्र के विशनपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है.

विज्ञापन

धमदाहा. धमदाहा थानाक्षेत्र के विशनपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में बीती रात चोरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है. अज्ञात चोरों ने भवन में मौजूद लैपटॉप,इनवर्टर,सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर,एलईडी टीवी,पंखा समेत कुछ सरकारी दस्तावेज एवं चेकबुक चोरी कर ली. जब विशनपुर पंचायत के कर्मचारी पंचायत सरकार भवन में अपना ऑफिस खोलने गए तो सारा सामान बिखरा पाया. इसकी सूचना विशनपुर पंचायत की मुखिया उषा देवी को मिलने पर उनके प्रतिनिधि अमर मंडल ने मौके पर आकर जायजा लिया .बताया कि इस पंचायत सरकार भवन से विशनपुर के साथ अन्य दो पंचायतों का कार्य भी होता था लेकिन यहां चोरी हो जाने से फिलहाल यहां सारा कार्य बाधित हो गया है.इधर घटना की सूचना मिलते ही धमदाहा पुलिस ने मौके पर पहुंच जांच पडताल शुरू कर दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन