समाहरणालय परिसर स्थित तालाब का जल्द होगा कायाकल्प
Author Arun kumar
Updated:
विज्ञापन

डीएम ने तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण
विज्ञापन
डीएम ने तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का किया निरीक्षण
पूर्णिया. समाहरणालय परिसर स्थित तालाब का जल्द कायाकल्प होगा. इसके लिए तालाब का सौंदर्यीकरण कार्य युद्ध स्तर पर जारी है. इसका उद्देश्य इसे एक आकर्षक पिकनिक स्पॉट और मनोरंजक स्थल के रूप में विकसित करना है. जिलाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को कार्य का निरीक्षण कर इसे उच्च गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का निर्देश दिया है. सौंदर्यीकरण के तहत महिला एवं पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय,गार्ड रूम, पम्प हाउस बनाये जायेंगे. तालाब का न केवल सौंदर्यीकरण किया जायेगा बल्कि तालाब के बीच फव्वारे भी लगाये जायेंगे ताकि इसे एक सुंदर स्पॉट के रूप में विकसित हो सके. इतना ही नहीं तालाब के किनारों पर पौधारोपण और लैंडस्केपिंग के माध्यम से हरियाली बढ़ाई जा रही है. यह परियोजना स्थानीय निवासियों और आगंतुकों को एक स्वच्छ और सुंदर वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है.वेयरहाउस का किया निरीक्षण
पूर्णिया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को समाहरणालय परिसर स्थित ईवीएम वेयर हाउस का मासिक वाह्य निरीक्षण किया.निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे. निरीक्षण के क्रम में वेयर हाउस में लगे सभी उपकरणों,विद्युतीकरण,अग्निशमन यंत्रों, सीसीटीवी आदि का अवलोकन किया गया.निरीक्षण के क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों द्वारा ईवीएम वेयर हाउस में लगे सभी उपकरण ,विद्युतीकरण ,अग्निशमन यंत्रों, सीसीटीवी आदि पर संतोष जताया.निरीक्षण के क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी संजुला कुमारी एवं संबंधित अधिकारी तथा विभिन्न राजनीतिक दल के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे.एकलव्य छात्रावास का लिया जायजा
पूर्णिया. जिला पदाधिकारी अंशुल कुमार ने बुधवार को एकलव्य छात्रावास जिला स्कूल पूर्णिया का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी द्वारा छात्रावास में उपलब्ध संसाधनों एवं विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया.छात्रों से रू-ब-रू होकर जिलाधिकारी ने छात्रावास की विधि व्यवस्था एवं विभिन्न संसाधनों की उपलब्धता तथा पठन-पाठन, खान पान एवं व्यायाम आदि की जानकारी प्राप्त की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By अरुण कुमार
अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










