पूर्णिया में बारिश की संभावना बढ़ी, तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

मौसम | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया में बारिश की संभावना के बीच मौसम का मिजाज तल्ख है। उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं, जबकि मौसम विभाग ने जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।

विज्ञापन

पूर्णिया : बारिश की संभावना के बीच शुक्रवार सुबह से पूर्णिया में मौसम के तेवर तल्ख बने हुए हैं. रातभर उमस भरी गर्मी से लोग परेशान रहे और सुबह से तेज धूप ने बेचैनी बढ़ा दी. हालांकि मौसम विभाग ने पूर्णिया और आसपास के जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना जतायी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

बादल छाए रहने के साथ बारिश के आसार

पूर्णिया के मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शुक्रवार को आसमान में बादल छाए रह सकते हैं. जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इस दौरान धूल भरी आंधी चलने के भी आसार हैं. मौसम विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी रहने के कारण लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है.

35 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

पूर्वानुमान के अनुसार पूर्णिया में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. बारिश से पहले उमस और गर्मी का असर लोगों को परेशान कर सकता है. वहीं तेज हवा और बारिश होने की स्थिति में तापमान में कुछ गिरावट आने से राहत मिलने की उम्मीद है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन