गुलाबबाग मंडी में जूट और मक्का के भाव स्थिर, चीनी की कीमत में बड़ी गिरावट

Updated:
विज्ञापन

गुलाबबाग मंडी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया की गुलाबबाग मंडी में जूट और मक्का के भाव स्थिर रहे, जबकि चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। जानिए आज के ताजा मंडी भाव और बाजार का हाल।

विज्ञापन

पूर्णिया : पूर्णिया की गुलाबबाग जूट और गल्ला मंडी में गुरुवार को जूट और मक्का के भाव में ठहराव रहा, जबकि किराना मंडी में चीनी की कीमत लगातार तीसरे दिन टूट गई. तीन दिनों में चीनी का मंडी भाव 6,500 रुपये से घटकर 5,800 से 5,900 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया है. हालांकि खुदरा बाजार में अभी इसका असर दिखाई नहीं दे रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन दिनों में 700 रुपये तक सस्ती हुई चीनी

कारोबारियों के अनुसार पिछले महीने चीनी की औसत कीमत 45 से 50 रुपये प्रति किलो थी, जो बढ़कर करीब 70 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी. मंडी में भी भाव 6,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था. बुधवार को कीमत घटकर 6,200 रुपये और गुरुवार को 5,800 से 5,900 रुपये प्रति क्विंटल रह गई. कारोबारियों को उम्मीद है कि अगले कुछ दिनों में इसमें और गिरावट आ सकती है.

मक्का के भाव में ठहराव, तेजी की उम्मीद

एक दिन पहले मक्का के भाव में गिरावट के बाद गुरुवार को बाजार स्थिर रहा. मक्का का भाव 2,350 से 2,500 रुपये प्रति क्विंटल के बीच रहा. हालांकि कारोबारियों को आगे इसमें फिर तेजी की संभावना नजर आ रही है. दूसरी ओर, आवक की रफ्तार भी कुछ धीमी हुई है.

जूट के दाम पर बंगाल की डिमांड का असर

गुलाबबाग मंडी में जूट के भाव भी फिलहाल स्थिर हैं. गुरुवार को जूट का भाव 11,000 से 11,800 रुपये प्रति क्विंटल रहा. कारोबारियों की नजर बंगाल की मांग पर टिकी है. उनका कहना है कि मांग में बढ़ोतरी हुई तो जूट के भाव में भी तेजी आ सकती है.

गुलाबबाग मंडी के ताजा भाव

जिंसन्यूनतम भावअधिकतम भाव
मक्का₹2,350₹2,500
जूट₹11,000₹11,800
गेहूं₹2,650₹2,750
चावल मंसूरी₹3,250₹3,350
चावल अरवा मोटा₹5,500₹6,000
चावल बासमती₹7,000₹12,000
दाल अरहर₹10,600₹14,500
दाल मूंग₹9,540₹9,600
दाल मसूर₹6,600₹6,900
दाल चना₹6,800₹7,600
गोटा मूंग₹8,000₹9,000
गोटा चना₹6,200₹6,400
सरसों पीला₹7,300₹7,800
सरसों काला₹7,000₹7,500
चीनी₹5,800₹5,900

सभी भाव प्रति क्विंटल हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन