जीविका दीदियों ने पूर्णिया डीएम को बांधी राखी, समृद्धि और आत्मनिर्भरता का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

डीएम को राखी बांधती जीविका दीदी | Prabhat Khabar Network

पूर्णिया में 'समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार' अभियान के तहत एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी को राखी बांधी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और जीविका निधि की शुरुआत से महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण को बढ़ावा मिलेगा.

विज्ञापन

पूर्णिया : समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में ‘समृद्ध महिला, समृद्ध बिहार’ अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें जीविका से जुड़ी 50 से अधिक दीदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. कार्यक्रम के दौरान पटना के बापू सभागार में आयोजित मुख्य समारोह का लाइव टेलीकास्ट देखा गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पटना में आयोजित मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया. इस दौरान महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण के लिए मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना और जीविका निधि की शुरुआत की गयी. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत चार लाख लाभुकों को 10-10 हजार रुपये तथा जीविका निधि के तहत 10 हजार महिला लाभुकों को 20-20 हजार रुपये की राशि हस्तांतरित की गयी.

डीएम की कलाई पर सजी राखी

रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम में आत्मीय माहौल देखने को मिला. जीविका दीदियों ने जिलाधिकारी अंशुल कुमार को राखी बांधी और तिलक लगाकर उनकी लंबी उम्र की कामना की. इसके बाद मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं. जिलाधिकारी ने भी दीदियों का मुंह मीठा कराया और उनके उज्ज्वल भविष्य व प्रगति की कामना की.

मौके पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक मो. बहाउद्दीन भी मौजूद रहे.

डीएम ने दीदियों से जाना कारोबार का हाल

जिलाधिकारी ने जीविका दीदियों से बातचीत कर उनके व्यवसाय और आय के साधनों की जानकारी ली. करीब 10 दीदियों से सीधे उनके कारोबार के बारे में जानकारी ली गयी. दीदियों ने बताया कि वे बकरी पालन, गाय पालन, दुकानदारी सहित विभिन्न गतिविधियों से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं.

दीदियों के प्रयासों पर जिलाधिकारी ने प्रसन्नता जतायी और उन्हें अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. कार्यक्रम में महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण और आत्मनिर्भरता को लेकर उत्साह का माहौल रहा.

यह भी पढ़ें : आज का दर्शन: सौरा नदी के तट पर विराजमान मां पूर्णेश्वरी काली, भक्तों की अटूट आस्था का केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन