प्रभारी डीएम ने आमजनों की सुनीं समस्यायें सुनीं, त्वरित समाधान के लिए दिये निर्देश

त्वरित समाधान के लिए दिये निर्देश
पूर्णिया. प्रभारी जिला पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त अंजनि कुमार कुमार ने ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को समाहरणालय स्थिति प्रज्ञान सभागार में आमजनों से सीधे संवाद स्थापित कर उनकी समस्यायें सुनीं और संबंधित पदाधिकारियों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया.कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आये फरियादियों द्वारा कुल-10 आवेदन आये.प्रभारी जिलाधिकारी ने आवेदनों का गहन अवलोकन के बाद त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के तहत प्रखंड अनुमंडल एवं विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर आये लोगों की समस्याएं सुनीं तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाये. ज्ञातव्य हो कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को जिला मुख्यालय एवं अनुमंडल तथा प्रखंड एवं पंचायतों में संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरुण कुमार
अरुण कुमार प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर के पूर्णिया कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










