धान की खरीदारी : अबतक लक्ष्य की आधी दूरी को ही तय कर पाया है विभाग
Updated at : 03 Feb 2026 5:45 PM (IST)
विज्ञापन

धान की सरकारी खरीद के लिए 28 फरवरी है अंतिम दिन
विज्ञापन
धान की सरकारी खरीद के लिए 28 फरवरी है अंतिम दिन
पूर्णिया. जिले में सहकारिता विभाग किसानों से धान का क्रय शुरू होने के तीन माह बीत जाने के बाद अपने निर्धारित लक्ष्य की आधी दूरी ही तय कर पाया है और अब लक्ष्य प्राप्ति के लिए मात्र फरवरी माह ही शेष है. इस सीजन में विभाग ने सभी 14 प्रखंडों में अपने 218 पैक्स एवं 9 व्यापार मंडलों के माध्यम से 9036 किसानों से कुल 57766.431 एमटी धान की खरीद की है. इसमें सबसे अधिक खरीद बनमनखी प्रखंड में की गयी है जहां अबतक कुल 6450.708 मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है,दूसरे नंबर पर अमौर प्रखंड है जहां 5818.862 एमटी धान खरीदी गयी है. जबकि सबसे कम खरीद श्रीनगर प्रखंड में 2407.741 एमटी धान की अधिप्राप्ति की गयी है. बताते चलें कि इस दफा सहकारिता विभाग ने पूर्णिया जिले को 1 लाख 3 हजार एमटी धान की खरीद का लक्ष्य दिया है जिसके एवज में जनवरी माह की समाप्ति तक कुल 57766.431 एमटी धान की ही खरीद हो पायी है जो निर्धारित लक्ष्य की तुलना में लगभग 56 प्रतिशत है. मालूम हो कि जिले में सहकारिता विभाग ने धान की खरीद पहली नवम्बर 2025 से शुरू की है. यह खरीद 28 फरवरी तक की जानी है. वर्ष 2025-2026 विपणन वर्ष में विभाग ने किसानों के साधारण धान के लिए 2369 रूपये तथा ग्रेड A धान के लिए 2389 रूपये प्रति क्विंटल दर तय की है. निबंधित रैयत किसानों के लिए अधिप्राप्ति की अधिकतम सीमा 250 क्विंटल जबकि गैर रैयत निबंधित किसानों के लिए अधिकतम सीमा 100 क्विंटल निर्धारित किया गया है. वहीं किसानों से धान की अधिप्राप्ति के 48 घंटे के भीतर भुगतान कराए जाने के विभागीय निर्देश दिये गये हैं. सीएमआर के लिए एफआरके की कमी आ रही है आड़ेइधर सीएमआर आपूर्ति के लिए फोर्टीफाईड राइस कर्नेल (एफआरके) की कमी आड़े आ रही है. इस वर्ष एफआरके आपूर्ति की कमी से गत वर्ष की तुलना में अबतक एसएफसी को बहुत कम सीएमआर जमा हो पाया है. मिलरों को 5014.138 एमटी धान की आपूर्ति के बाद अबतक 4205.000 एमटी एफआरके युक्त चावल ही एसएफसी को मुहैया हो पायी है. विभाग का कहना है कि इस दफा एफआरके की कमी का असर एसएफसी को उपलब्ध कराए जाने वाले चावल पर पड़ रहा है. मिली जानकारी के अनुसार अबतक मिलरों को सिर्फ 57 एमटी एफआरके ही उपलब्ध करायी जा सकी है.———प्रखंड का नाम की गयी धान की खरीदअमौर 5818.862 एमटीबैसा 3873.825 एमटीबैसी 3552.600 एमटीबनमनखी 6450.708 एमटीबडहरा कोठी 3069.825 एमटी
भवानीपुर 2455.517 एमटीृडगरुआ 5435.445 एमटीधमदाहा 4650.027 एमटी
जलालगढ़ 3738.793 एमटीकसबा 3471.534 एमटी
कृत्यानंद नगर 5323.691 एमटीपूर्णिया पूर्व 5078.538 एमटी
रुपौली 2439.325 एमटीश्रीनगर 2407.741 एमटी
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




